प्रयागराज तरफ जा रहा था वाहन
रीवा तरफ से फोरव्हीलर वाहन में सवार होकर आधा दर्जन लोग प्रयागराज तरफ की जा रहे थे। पहाड़ से उतरते समय अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और टोल प्लाजा के समीप काफी तेज स्पीड से आई फोरव्हीलर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन एक डिवाइडर से टकराने के बाद उड़कर दूसरे डिवाइडर के ऊपर जा गिरा। उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान उसमें सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायलों को लाया गया अस्पताल
शोर शराबा सुनकर टोल प्लाजा के कर्मचारी पहुंच गए और उन्होंने तत्काल घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच घायलों को अस्पताल भिजवा दिया जहां अस्पताल में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

मैहर देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु, चालक व वाहन मालिक की मौत
प्रयागराज उ.प्र. से एक दिन पूर्व आधा दर्जन लोग देवी दर्शन करने मैहर गए थे। वे सभी लोग शनिवार की दोपहर वापस लौट रहे थे। इस भीषण हादसे में वाहन क्र. यूपी 70 एफएम 9768 का चालक कैलाश यादव प्रयागराज व गाड़ी मालिक गजराज यादव निवासी प्रयागराज की मौत हुई है। वहीं घायलों की पहचान बबलू कुमार, जयनारायण पटेल, सुरेन्द्र यादव, राकेश दुबे निवासी धनुआ प्रयागराज के रूप में हुई है। सभी लोग आपस परिचित है और वे सभी दर्शन करने के लिए मैहर गए थे लेकिन लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गए।

सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई घटना, एक डिवाइडर से टकराकर दूसरे में उछलकर गिरा वाहन
यह पूरी वारदात टोल प्लाजा के सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वाहन काफी तेज रफ्तार में आया था। टोल प्लाला पर चालक ने उसको धीमा करने का प्रयास भी नहीं किया। सीधे वह टोल प्लाजा के एक डिवाइडर से टकराया और उछलकर करीब दस फिट दूर दूसरे डिवाइडर से टकरा गया। इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि शायद वाहन का ब्रेक फेल हो गया था जिससे यह हादसा हुआ है। हालांकि वास्तविक कारण घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही सामने आयेंगे।

घटना की जांच जारी
झिरिया टोल प्लाजा के समीप हादसा हुआ है। फोरव्हीलर वाहन डिवाइडर से टकरा गया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि चार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारण सामने नहीं आए है। मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आयेंगे।
समरजीत सिंह, एसडीओपी त्योंथर