scriptभाजपा में भगदड़, विधायक के भतीजे और दो रिटायर्ड डीएसपी कांग्रेस में शामिल | Stampede in BJP, nephew of legislator and two retired DSP included in | Patrika News
रीवा

भाजपा में भगदड़, विधायक के भतीजे और दो रिटायर्ड डीएसपी कांग्रेस में शामिल

देवतालाब विधायक गिरीश गौतम के भतीजे हैं पद्मेश गौतम

रीवाMar 07, 2018 / 07:37 pm

Mrigendra Singh

rewa

Stampede in BJP, nephew of legislator and two retired DSP included in Congress

रीवा। विधानसभा चुनाव की घोषणा के पहले ही भाजपा में भगदड़ मचने लगी है। अब देवतालाब विधायक गिरीश गौतम के भतीजे ने भी भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका चतुर्वेदी, केके मिश्रा सहित अन्य की उपस्थिति में देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
गिरीश गौतम भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। उनके घर के सदस्य ने ही भाजपा से बगावत कर दी है, जिससे पार्टी को क्षेत्र में संभालना उनके लिए भी बड़ी चुनौती होगी। विधायक के भतीजे पद्मेश गौतम की बीते कई महीने से कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ नजदीकी बनी थी, माना जा रहा था कि वह कभी भी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। इसके पहले भी देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से कई युवा नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है।
दो रिटायर्ड डीएसपी भी कांग्रेस में शामिल
देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले दो रिटायर्ड डीएसपी भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जिसमें रामबहादुर शर्मा और जेपी मिश्रा का नाम प्रमुख है। इनके अलावा रिटायर्ड फूड अफसर लालता प्रसाद पाण्डेय, समाजसेवी तेजप्रताप तिवारी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है।
और सदस्यों के शामिल होने का दावा
कांग्रेस के जिला संगठन सचिव अंजनी प्रसाद द्विवेदी ने बताया है कि रीवा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही कई ऐसे भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल होंगे जो अपने क्षेत्र के प्रमुख नेता माने जाते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता इनसे लगातार संपर्क में हैं उन्हें समय-समय पर पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।
अभय मिश्रा भी कांग्रेस में हो चुके हैं शामिल
दो दिन पहले ही भाजपा के पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा है कि कई नेताओं को वह कांग्रेस में शामिल कराएंगे। इसके पहले नईगढ़ी के जनपद उपाध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह ने भी नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के हाथों सदस्यता ली थी। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के आंदोलन से जुड़े कई अन्य सदस्यों ने भी संपर्क किया है।
पार्टी को मिलेगी ऊर्जा
अब तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं का भाजपा ेमें शामिल होने का क्रम चल रहा था लेकिन अब उसके उलट भाजपा के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। जिससे माना जा रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हताशा को जो भाव हावी हो रहा था वह नई ऊर्जा में परिवर्तित होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो