scriptगला घोंटकर महिला की हत्या, केरोसिन से शव को जलाने का प्रयास | Strangulation killing woman, attempt to burn body with kerosene | Patrika News

गला घोंटकर महिला की हत्या, केरोसिन से शव को जलाने का प्रयास

locationरीवाPublished: Apr 03, 2020 08:59:43 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

मऊगंज थाने के नरैनी पहाड़ में हुई घटना, पुलिस मौके पर पहुंची

patrika

Strangulation killing woman, attempt to burn body with kerosene

रीवा। साड़ी से गला घोंटकर एक महिला की हत्या कर दी गई। शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसे जलाने का भी प्रयास किया गया। सुबह महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली है।
स्थानीय लोगों ने देखा शव
घटना मऊगंज थाने के नरैनी पहाड़ की बताई जा रही है। शुक्रवार की यहां स्थानीय लोगों ने महिला का शव देखा था। शव मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के गले में उसकी साड़ी कस कर बंधी हुई थी और लाश को केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास भी किया गया था लेकिन वह पूरी तरह जल नहीं पाई। इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला के साथ मारपीट हुई है और बाद में उसी की साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
नहीं जल पाया था शव
आरोपी ने काफी मात्रा में केरोसिन का उपयोग किया था जिससे शव जल नहीं पाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की इस निर्दयतापूर्वक हत्या का आरोपी कौन था इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो