रीवा

संदिग्ध हाल में कमरे में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

-घायल युवक का संजय गांधी अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत गंभीर

रीवाJul 03, 2021 / 06:23 pm

Ajay Chaturvedi

संदिग्ध हाल में चली गोली, युवक घायल (प्रतीकात्मक फोटो)

रीवा. दिनदहाड़े, शहर के पॉश इलाके में स्थित एक घर के कमरे में संदिग्ध हाल में चली गोली। राहुल मिश्रा नामक युवक गंभीर रूप से घायल। गोली राहुल के सिर में लगी है। फिलहाल उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने गोली निकालने के लिए ऑपरेशन भी किया है। लेकिन युवक की हालत स्थित बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित पीके स्कूल के पास उर्रहट मुहल्ला में दोपहर के करीब डेढ बजे की यह घटना है। पुलिस के मुताबिक गोली लगने से घायल हुआ युवक बोदाबाग अनंतपुर निवासी उदय उर्फ राहुल मिश्रा हैं। युवक के सिर में गोली लगी हैं, जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि अस्पताल के डॉक्टर युवक के सिर से गोली निकालने के लिए तत्काल ऑपरेशन में जुट गए।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उर्रहट निवासी बिहारी सेन के घर में मनगवां निवासी आदित्य तिवारी ने किराये का कमरा ले रखा है। मकान मलिक के पुत्र रवि सेन ने घटना के सबंध में पुलिस को बताया कि आदित्य के कमरे में उसका साथी शिबम सिंह एंव पंकज देवानन थे। इसी बीच राहुल मिश्रा भी कमरे में पहुच गया। कमरे के अंदर तीन लोग मौजूद थे। इसी बीच गोली चलने की आवाज आई। वे जब कमरे में पहुचे तो उसके साथी शिवम सिंह और पंकज देवानन कमरे से भाग रहे थे। वह कमरें में झांक कर देखा तो राहुल खून से लतपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुची पुलिस को कमरे से एक देशी कट्टा, कारतूस तथा गांजा पीने वाली चीलम मिली है। पुलिस सारा सामान जब्त कर, कमरे से भागे दोनो साथियों की तलाश में जुट गई है।
युवक को मारी गई गोली के धटना की जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा, सीएसपी व सामान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाए।

Home / Rewa / संदिग्ध हाल में कमरे में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.