scriptकिशोरी का अपहरण कर जंगल में बनाया बंधक, दो युवकों ने किया बलात्कार | Teenager kidnapped and taken hostage in forest, raped by two youths | Patrika News

किशोरी का अपहरण कर जंगल में बनाया बंधक, दो युवकों ने किया बलात्कार

locationरीवाPublished: Apr 06, 2020 09:14:29 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

मऊगंज पुलिस ने सिंगरौली जिले के सरई जंगल से किया बरामद

patrika

Teenager kidnapped and taken hostage in forest, raped by two youths

रीवा। बहला फुसलाकर किशोरी का अपहरण कर दो युवकों ने उसको जंगल में स्थित झोपड़ी में बंधक बना लिया। दोनों युवकों ने उक्त किशोरी के साथ गैंगरेप किया। लोकेशन टे्रस कर पुलिस पहुंच गई और किशोरी को बरामद कर लिया। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मऊगंज थाना क्षेत्र से हुआ था अपहरण
मऊगंज थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी 24 मार्च को लापता हो गई थी जिसका पता नहीं चला था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी और बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उक्त किशोरी का पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया तो वह सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में मिली। पुलिस ने सरई थाना क्षेत्र में उसकी तलाश की तो सरई जंगल में स्थित एक झोपड़ी में उक्त किशोरी बरामद हो गई। उक्त किशोरी को पुलिस थाने लेकर आई। उसने अपने साथ हुई खौफनाक घटन की जो कहानी बताई उसे भी सुनकर पुलिस के होश उड़ गए।
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उक्त किशोरी का अपहरण मो. जैमुल पिता कयामुद्दीन 23 वर्ष निवासी चंदेह थाना मऊगंज मो. आबिर पिता गुलू मोहम्मद 24 वर्ष निवासी करह पहाड़ी थाना शाहपुर ने अपहरण किया था। किशोरी को बहला फुसलाकर वे अपने साथ ले गए जहां उसे जंगल में बंधक बना लिया था। वहां पर दोनों युवक किशोरी के साथ बलात्कार करते रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर किशोरी का अपहरण किया और बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो