रीवा

जीजा की हैवानियत का शिकार हुई किशोरी, गर्भवती होने पर हुआ बवाल

नेहरु नगर मोहल्ले और बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना
 

रीवाOct 14, 2019 / 12:45 am

Balmukund Dwivedi

rape

रीवा. घर आए रिश्ते के जीजा ने किशोरी से बलात्कार किया। किशोरी को धमकी दी जिससे उसने घटना की जानकारी परिजनों तक को नहीं दी। उसके गर्भवती होने पर घटना का राज खुला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां रहने वाली किशोरी घर में मार्च में उसके रिश्ते का जीजा घूमने आया था। एक दिन किशोरी को घर में अकेला पाकर उसने बलात्कार किया। उसने किशोरी को घटना की जानकारी किसी को न देने की धमकी दी। डरी सहमी पीडि़ता ने परिजनों तक को घटना से अवगत नहीं कराया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। परिजन शनिवार को वे पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्जकर पीडि़त किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
दुकान में बंधक बनाकर महिला से बलात्कार का प्रयास
वहीं एक अन्य घटना में दुकान में घुसकर महिला को बंधक बनाकर युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। दिनदहाड़े उक्त घटना से मोहल्ले में सनाका खिंच गया। हालांकि पीडि़ता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना समान थाने के नेहरु नगर मोहल्ले की बताई जा रही है।यहां रहने वाली महिला शनिवार की दोपहर अपनी दुकान में बैठी हुई थी। उसी दौरान एक युवक पहुंचा जिसने दुकान से सिगरेट खरीदा। दोपहर सूनसान देखकर वह दुकान के अंदर घुस गया और शटर बंद कर दिया। वह महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा।उसके नापाक इरादों को भांपकर महिला ने शोर मचाया जिस पर स्थानीय लोग पहुंच गए। आरोपी शटर खोलकर मौके से फरार हो गया। महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। रात में उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। घटना को अंजाम देेने वाला आरोपी मोहल्ले का ही रहने वाला है जो अक्सर दुकान के आसपास घूमता रहता था। पुलिस ने मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Home / Rewa / जीजा की हैवानियत का शिकार हुई किशोरी, गर्भवती होने पर हुआ बवाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.