scriptआर्थिक लाभ व नौकरी का झांसा देकर लोगों से धर्म पविर्तन का प्रलोभन | Temptation of religious conversion from people by pretending to be fin | Patrika News

आर्थिक लाभ व नौकरी का झांसा देकर लोगों से धर्म पविर्तन का प्रलोभन

locationरीवाPublished: Apr 11, 2021 08:56:25 am

Submitted by:

Shivshankar pandey

विवि थाने के मोराई हरिजन बस्ती में हुई घटना, आरोपी को पकड़कर थाने लाए लोग

patrika

Temptation of religious conversion from people by pretending to be fin

रीवा। आर्थिक लाभ व नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति बस्ती में लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित कर रहा था। उसने लोगों को कई प्रलोभन दिये। इस बात की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और आरोपी को पकड़कर थाने ले आए। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
बिहार का निवासी बता रहा था आरोपी
मामला विवि थाने के मोराई हरिजन बस्ती का है। यहां पर शनिवार को संतोष कुमार नाम का व्यक्ति आया था जो खुद को बिहार का रहने वाला बता रहा था। वह बस्ती में आकर लोगों को धर्म परिवर्तन के प्रेरित कर रहा था। लोगों के सामने हिन्दू धर्म व देवी देवताओं का अपमान कर रहा था। आरोपी के मुताबिक यदि वे उसका धर्म स्वीकार कर लेते है तो उनको रुपए दिये जायेंगे। इसके अतिरिक्त उनको अच्छी नौकरी भी दी जायेगी। बच्चों को अच्छी शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार की व्यवस्था उनकी संस्था करवाएगी।
हिन्दू धर्म का कर रहा था अपमान
इस बात की जानकारी मिलने पर उमेश मिश्रा निवासी मोराई अनंतपुर व रामबिहारी शर्मा भी पहुंच गए जिनको भी आरोपी ने धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रलोभन दिया और उनके धर्म का अपमान किया। यह सुनकर वे भड़क गए और आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास एक नीली रंग की पुस्तक थी जो उसने लोगों को बांटा था। इस पुस्तक धर्म को अपमानित करने से जुड़ी कई बातें लिखी हुई थी। आक्रोशित लोग उक्त आरोपी को पकड़कर थाने ले आए और पुलिस को सौंप दिया। उमेश मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।
बीस सदस्यीय टीम रीवा पहुंची, गांव-गांव घूमकर लोगों को दे रहे प्रलोभन
उक्त आरोपी के मुताबिक उसके साथ बीस सदस्यीय टीम आई है। वे लोग शहर के साथ गांव-गांव में घूमकर लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित कर रहे है। वे ऐसे लोग को निशाना बनाते है जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और काफी गरीबी में जीवन गुजार रहे है। ऐसे लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाते है। उसके साथ आए लोग जिले के किन-किन इलाकों में लोगों को बरगलाने का काम कर रहे है इसका पुलिस पता लगा रही है।
मामला दर्ज

मोराई में एक व्यक्ति लोगों को धर्म परिवर्तन करवान के लिए प्रेरित करवा रहा था जिसकी शिकायत मिलने पर विवि थाने में मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच कर तथ्य जुटाए जा रहे है। जांच में जो तथ्य सामने आऐंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।
शिवकुमार वर्मा, एएसपी
प्रलोभन देकर अपहृत की गई युवती का नहीं लगा सुराग, जांच में पहुंचे विवेचक ने परिजनों को ही धमकाया
करीब बीस दिन पूर्व प्रलोभन देकर अपहृत की गई एक युवती का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। हनुमना थाना क्षेत्र से एक युवती को बरगला कर आरोपियों ने अपहरण किया है। उस गांव में धर्म परिवर्तन करवाने वाला एक व्यक्ति आया था जो लोगों को प्रलोभन दिया था। उसने युवती को प्रलोभन दिया था जो उसके झांसे में आ गई। आरोपी बहला फुसलाकर युवती का अपहरण कर ले गया। जिस दिन युवती गायब हुई थी उसी दिन वह भी गायब हुआ है।
थाने में दर्ज कराई परिजनों ने गुमशुदगी
परिजनों ने गुश्मशुदगी थाने में दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस उसका पता लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। घटना की जांच के लिए विवेचक गांव पहुंचे थे जो परिजनों को ही धमकाकर वापस लौट आए। आज तक न तो थाना प्रभारी ने गांव पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेने का प्रयास किया और न ही उसको ढूंढने का कोई प्रयास किया। वहीं परिजनों ने युवती का अपहरण का उसका धर्म पविर्तन करवाने का संदेह जताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो