script

दूल्हन की अंगुली पर दूल्हे ने उठाया सवाल, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात, पढि़ए पूरा घटनाक्रम

locationरीवाPublished: May 01, 2018 07:09:22 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

गुढ़ थाने में दिन भर दोनों पक्षों का लगा रहा जमघट, पैर पखारने के बाद रुकी शादी की रस्में

The bride refused to marry the groom's behavior

The bride refused to marry the groom’s behavior

रीवा। दूल्हे ने दुल्हन के पैरों की अंगुली पर सवाल उठाया तो नाराज दुल्हन विवाह मंडप से उठ गई। दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया जिससे बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट आई। इस मामले को लेकर दिनभर थाने में गहमागहमी बनी रही। घटना गुढ़ थाना क्षेत्र की है।शुक्रवार की रात नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भीर से युवक की बारात गुढ़ आई थी।रात में द्वारचार के बाद चढ़ाव की रस्में अदा हो चुकी थी। देररात जब पांव पखारने की रस्म अदा हो रही थी तभी दूल्हे की नजर दूल्हन के पैर की अंगुली पर पड़ी। एक ऊंगली थोड़ा टेढ़ी थी जिसको लेकर दूल्हा नाराज हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
दूल्हे का यह व्यवहार देखकर दुल्हन मंडप से उठ गई

दूल्हे का यह व्यवहार देखकर दुल्हन मंडप से उठ गई और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करने के बाद हंगामा मच गया। वर पक्ष के लोग दुल्हन को मनाने में जुट गये लेकिन दुल्हन शादी करने को तैयार नहीं थी। सुबह तक जब मामला नहीं सुलझा तो दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंच गये। थाने में पुलिस ने करीब घंटेभर तक दोनों पक्षों को समझाईश दी जिस पर वे शादी को तैयार हो गये लेकिन वापस घर पहुंचने के बाद फिर विवाद शुरू हो गया और शादी रुक गई। कन्या पक्ष के लोगों ने विदाई करने से इंकार कर दिया। कन्या की जिद के आगे परिजन भी झुग गये और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

थाने में हुआ समझौता, दोनों पक्षों ने लौटाया एक दूसरे का सामान
कन्या पक्ष द्वारा विदाई से इंकार करने पर वर पक्ष पुन: थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस दौरान डॉयल 100 मौके पर पहुंची जो कन्या पक्ष को थाने ले आई। पुलिस के लाख समझाने के बाद भी कन्या पक्ष शादी को तैयार नहीं था। पुलिस के समझाने पर दोनों पक्ष समझौते को तैयार हो गये। उन्होंने शादी के दौरान एक दूसरे को दिये गये जेवर सहित अन्य सामान वापस कर दिया।

दोनों पक्षों में नहीं बैठ रहा था तालमेल
वैवाहिक आयोजन के दौरान दोनों पक्षों के बीच तालमेल शुरू से नहीं बैठ रहा था। शादी तय होने के बाद कई बार उनके बीच मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हुई जो बाद में परिवार के बुजुर्गों के हस्ताक्षेप पर शांत हुई। शादी के बीच में जब दुल्हे ने विवाद किया तो खुद दूल्हन ही मंडप से उठ गई और बारात को खाली हाथ लौटा दिया।

जब दूल्हा शादी के पहले ही मेरे में कमियां निकाल रहा है तो शादी के बाद वह मेरी अच्छे से परवाह कैसे करेगा। पहले भी वर पक्ष ने इस तरह खामियां निकालने का प्रयास किया है। इसलिए मैं उससे शादी नहीं कर सकती।
शादी से इंकार करने वाली कन्या
दुल्हन

दोनों पक्षों के लोग थाने आये थे जिनको सुबह समझाईश देकर रवाना कर दिया गया था। वापस लौटकर कन्या पक्ष ने विदाई से इंकार कर दिया। दुबारा दोनों पक्ष थाने आये और उन्होंने आपसी रजामंदी से शादी करने से मना कर दिया और एक दूसरे का सामान वापस कर दिया।
हरीश दुबे, टीआई गुढ़

ट्रेंडिंग वीडियो