scriptघर से नाराज होकर निकली किशोरी छह घंटे बाद जानिए किस हाल में मिली | The girl got six hours later | Patrika News

घर से नाराज होकर निकली किशोरी छह घंटे बाद जानिए किस हाल में मिली

locationरीवाPublished: Jul 21, 2019 01:15:58 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली पन्द्रह वर्षीय किशोरी शुक्रवर की सुबह घर से निकली थी

man beaten and looted after making a girlfriend on social media

The girl got six hours later

रीवा। परिजनों से नाराज होकर घर से निकली किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली पन्द्रह वर्षीय किशोरी शुक्रवर की सुबह घर से निकली थी। काफी देर तक परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला जिस पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्काल उसकी जानकारी सभी बीट प्रभारियों व थानों को भिजवाई। सिटी कोतवाली पुलिस लगातार उसका लोकेशन ट्रेस कर रही थी। रात करीब दस बजे उसका लोकेशन रेलवे स्टेशन में मिला जिस पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। रात में उसे परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार को किशोरी से पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने बताया कि परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर पीडि़ता को बरामद किया गया है। उसके बयान में जो तथ्य सामने आऐंगे उस आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
पैदल गोविन्दगढ़ पहुंची किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
घर वालों से नाराज होकर पैदल गोविंदगढ़ पहुंची किशोरी को पुलिस ने बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। गोविन्दगढ़ कस्बे में शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे पन्द्रह वर्षीय किशोरी कस्बे में घूमते पुलिस को मिली थी। उपनिरीक्षक अंकिता मिश्रा ने उससे पूछताछ की तो उसने घर वालों से नाराज होकर पैदल रीवा से गोविन्दगढ़ आने की जानकारी दी। पुलिस टीम उसे लेकर घर पहुंची। उसी समय परिजन उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करवाकर लौटे थे। पुलिस ने किशोरी को समान थाने के हवाले कर दिया गया है जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो