scriptसंजय गांधी अस्पताल में भर्ती मरीज तीसरी मंजिल से गिरा | The hospitalized patient fell from the third floor, died | Patrika News

संजय गांधी अस्पताल में भर्ती मरीज तीसरी मंजिल से गिरा

locationरीवाPublished: Aug 20, 2019 09:32:24 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

संजय गांधी अस्पताल में घटना से मचा हड़कंप, छतरपुर के युवक को एक दिन पूर्व कराया गया था भर्ती

The hospitalized patient fell from the third floor, died

The hospitalized patient fell from the third floor, died

रीवा. बीमारी से पीडि़त मरीज संजय गांधी अस्पताल रीवा के तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इलाज के दौरान युवक ने अस्पताल में दमतोड़ दिया। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ था। वही इस घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
राजेश सिंह निवासी छतरपुर मुंबई में सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। युवक को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था और उसकी तबियत खराब थी। वह सोमवार को मुंबई से लौटकर रीवा आया था। यहां रहने वाले उनकी बहन पार्वती सिंह ने युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां मेडिसिन विभाग के चौथे मंजिल में उसको भर्ती किया गया था।
युवक दोपहर करीब एक बजे शौचालय जाने के लिए वार्ड से निकला और सीढ़ी से उतरकर नीचे तीसरे मंजिल में आ गया। यह देखकर उनके साथ मौजूद बहन पीछे दौड़ी। युवक जैसे ही तीसरे मंजिल में पहुंचा तो अचानक वह नीचे गिर गया। इस दौरान पीछे से दौड़कर बहन ने उसको पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। घटना की जानकारी जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को लगी तो हड़कंप मच गया।
वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड युवक को तत्काल इलाज के लिए आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में लाए। घटना में युवक का सिर फट गया था और उसकी हालत नाजुक बनी थी। कुछ देर बाद ही युवक ने अस्पताल में दमतोड़ दिया। घटना से पूरा परिवार सकते में है। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि जहां वे युवक को इलाज के लिए लेकर आ रहे है वहां वह ऐसी घटना का शिकार हो जायेगा। युवक अचानक तीसरे मंजिल से कैसे गिर गया यह जांच का विषय है।
चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
इस घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं। उनका कहना था कि बुखार की वजह से युवक का असर उसके दिमाग पर पड़ा था। डॉक्टरों से बार-बार उसका इलाज करने के लिए बोला जा रहा था लेकिन किसी ने नहीं सुना। समय पर इलाज शुरू नहीं हुआ। बीमारी की वजह से वह बाथरुम जाने के बजाय तीसरे मंजिल में उतर आया और सीढ़ी के समीप चक्कर आने से नीचे गिर गया।
——————
संजय गांधी अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया था जो तीसरे मंजिल से नीचे गिर गया है। युवक किन परिस्थितियों में गिरा है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।
शशिकांत चौरसिया, थाना प्रभारी सिविल लाइन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो