बच्चे को दिखाकर वापस लौट रही थी महिला
महिला शुक्रवार की सुबह डॉक्टर कालोनी परिसर में डॉ. शब्द सिंह के यहां बच्चे को दिखाने के लिए आई थी। बच्चे का चेकप करवाकर वे वापस घर जा रही थी। महिला जैसे ही मर्चुरी के गेट के सामने पहुंची तभी अस्पताल के अंदर मर्चुरी तरफ से स्कूटी में सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर महिला का पर्स छीन लिया। अचानक हुई इस घटना से महिला के होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाकर बदमाशों को पकडऩे के लिए पीछे दौड़ी लेकिन वे धोबिया टंकी की ओर फरार हो गए। पर्स में दवाईयां खरीदने के लिए रुपए व मोबाइल रखा हुआ था। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
अस्पताल परिसर में लगे एटीएम के सीसी टीवी कैमरे को भी पुलिस ने खंगाला है जिसमें लूट के बाद भागते बदमाश कैद हुए है। पीछे बैठा बदमाश कम उम्र का लग रहा था। पुलिस उक्त फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि यह वही स्कूटी गिरोह है जो शहर में महिलाओं को टारगेट कर रहा है।

बदमाशों की तलाश जारी
महिला से डाक्टर कालोनी में पर्स छीना गया है। मर्चुरी के गेट के सामने स्कूटी सवार बदमाश पर्स छीनकर फरार हो गए। वहीं एक दिन पूर्व बस स्टैण्ड के समीप युवती से पर्स छीनने की घटना हुई है। दोनों घटनाओं के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है।
राजकुमार मिश्रा, टीआई सिविल लाइन