scriptएक परमिट पर दो बसें दौड़ा रहा था आपरेटर, एक्सीडेंट में हुई थी 9 लोगों की मौत | The operator was running two buses on a permit | Patrika News
रीवा

एक परमिट पर दो बसें दौड़ा रहा था आपरेटर, एक्सीडेंट में हुई थी 9 लोगों की मौत

धोखाधड़ी का मामला दर्ज, गुढ़ थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
 

रीवाDec 10, 2019 / 12:54 pm

Balmukund Dwivedi

Accident : mp Rewa-Singrauli Highway in rewa

Accident : mp Rewa-Singrauli Highway in rewa,Accident : mp Rewa-Singrauli Highway in rewa,Accident : mp Rewa-Singrauli Highway in rewa,Accident : mp Rewa-Singrauli Highway in rewa,Accident : mp Rewa-Singrauli Highway in rewa

रीवा. रीवा-सिंगरौली हाइवे में हुए भीषण सड़क हादसे में जांच के बाद बस मालिक की लापरवाही सामने आई है। आरटीओ से जानकारी मिलने पर पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। वह एक परमिट में दो बसें चला रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उसके पूरे ट्रेवल्स की कुंडली तैयार करने में लग गई है। गुढ़ थाने के बाईपास में गुरुवार की तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई थी।इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना की जांच कर रही पुलिस ने आरटीओ से उक्त बस के संबंध में जानकारी मंगाई तो खुद पुलिस भी हैरान रह गई। एक परमिट में दो बसें चल रही थी।दरअसल जबलपुर से रीवा का परिमट बस क्र. एमपी 17 पी 26 51 को जारी हुआ था। बस आपरेटर शैलदीप प्रधान निवासी उपरहटी ने उक्त बस की मरम्मत के लिए दुर्घटनाग्रस्त बस क्र. एमपी 17 पी 08 51 तीन माह के लिए अस्थायी परमिट ली थी जो 31 दिसम्बर तक थी। मरम्मत के बाद वे दोनों बसों का संचालन कर रहे थे और एक परमिट में दोनों बसें चल रही थी। पुलिस ने बस आपरेटर के खिलाफ 279, 337, 304, 420 के तहत मामला दर्ज किया है। आपरेटर को न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां से उसको जेल भेज दिया गया। वहीं बस का चालक रामनाथ विश्वकर्मा निवासी मनिकवार फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
ट्रेवल्स मैनेजर से मांगी जा रही जानकारी
पुलिस अब प्रधान ट्रेवल्स की पूरी कुंडली तैयार कर रही है। पुलिस ने ट्रेवल्स की सारी बसों की जानकारी मांगी जिसमें उनका परमिट, आन रोड व आफ रोड बसों की संख्या सहित अन्य जानकारी मांगी है। आशंका जताई जा रही है कि आपरेटर द्वारा इसी तरह एक परमिट में अन्य बसों का संचालन भी किया जा रहा होगा। जानकारी मिलने के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।
मरम्मत के नाम पर लिया था परमिट
आबिद खान, एसपी रीवा ने बताया कि बस ऑपरेटर एक परमिट में दो बसों का संचालन कर रहा था। मरम्मत के नाम पर उसने परमिट लिया था और दोनों बसों का संचालन किया जा रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच में जिन-जिन लोगों की लापरवाही सामने आएगी उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

Home / Rewa / एक परमिट पर दो बसें दौड़ा रहा था आपरेटर, एक्सीडेंट में हुई थी 9 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो