scriptप्राचार्य ने महिला शिक्षिका पर की अश्लील टिप्पणी, मामला जानकर उड़ जाऐंगे होश | The principal will listen to the comment on female teacher | Patrika News

प्राचार्य ने महिला शिक्षिका पर की अश्लील टिप्पणी, मामला जानकर उड़ जाऐंगे होश

locationरीवाPublished: Jul 29, 2019 09:30:09 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

महिला थाने में दर्ज हुआ छेडख़ानी का मामला, पुलिस कर रही जांच

patrika

The principal will listen to the comment on female teacher

रीवा। प्राचार्य द्वारा महिला शिक्षिका पर अश्लील टिप्पणी करने को लेकर सोमवार को पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले से जुड़े तथ्यों को पुलिस जुटाने में लगी है। कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है।
सिलपरा विद्यालय का है मामला
मामला शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय सिलपरा का है। यहां पदस्थ प्राचार्य केपी त्रिपाठी द्वारा महिला शिक्षिका पर अश्लील टिप्पणी की गई थी। प्राचार्य द्वारा काफी दिनों से महिला शिक्षिका पर गंदे कमेंट्स किए जा रहे थे। पहले तो महिला शिक्षिका ने इसे नजरअंदाज करने का प्रयास किया लेकिन जब प्राचार्य ने कार्यक्रम के दौरान उन पर अश्लील टिप्पणी की तो शिक्षिका ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सोमवार को प्राचार्य को थाने तलब किया जिनके बयान दर्ज किए गए।
छेडख़ानी का अपराध कायम
प्रथम दृष्ट्यिा शिकायत सही मिलने पर पुलिस ने धारा 354 का मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। इस प्रकरण को लेकर विद्यालय के अन्य शिक्षकों के भी बयान दर्ज किए जा सकते है। प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी जैसे ही विद्यालय पहुंची तो हडक़ंप मच गया था।
वीडियो में रिकार्ड हुई आवाज
उक्त प्राचार्य द्वारा महिला शिक्षिका पर की गई अश्लील टिप्पणी एक वीडियो में रिकार्ड हुई है। दरअसल विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। उस कार्यक्रम में कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। प्राचार्य ने जब शिक्षिका पर टिप्पणी की तो उनकी आवाज उसमें रिकार्ड हो गई। महिला शिक्षिका ने पुलिस को यह वीडियो दिया है जिसे पुलिस वाइस परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। इसके लिए प्राचार्य के आवाज का भी नमूना लिया जाएगा।
मामले की जांच जारी
शिक्षिका ने प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला ने एक वीडियो दिया है जिसको जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।
आराधना सिंह, थाना प्रभारी महिला थाना
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो