महिला को पकड़कर कमरे में ले गया था आरोपी
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के समय महिला अपने घर में काम कर रही थी। शाम करीब सात बजे आरोपी डा. जोजो उर्फ भानु प्रताप सिंह निवासी डोढ़ो थाना जवा हाल मुकाम देवरा थाना शाहपुर उसके घर आ गया। आरोपी जबरदस्ती पीडि़ता को पकड़कर अपने कमरे में ले गया। उसने महिला को एक नशीली टेबलेट खाने को दिया। महिला ने इंकार कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर धमकियां दी और उसका मोबाइल तोड दिया। उसने जबरदस्ती पीडिता को नशीली गोलियां खिला दी और उसके साथ अपने कमरे में बलात्कार किया। काफी देर तक वह महिला को बंधक बनाए हुए था और बाद में उसे धमकाते हुए घर भेज दिया।

आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
घटना के समय पीडि़ता का पति बाहर था जिसको फोन पर उसने घटना की जानकारी दी। महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वह काफी समय से महिला को परेशान कर रहा था। महिला द्वारा उसे नजरअंदाज कर दिया गया जिस पर उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

गांव में क्लीनिक चला रहा झोलाछाप डाक्टर
उक्त डाक्टर नियमों की अनदेखी कर क्लीनिक संचालित कर रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को उसकी क्लीनिक के संबंध में भी अहम जानकारियां मिली है। आरोपी के पास चिकित्सकीय कार्य से जुड़ी डिग्री नहीं थी और नियम विरुद्ध तरीके से वह लोगों का इलाज कर रहा था। पुलिस उसके दस्तावेजों की जांच करेगी। यदि उसके द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से क्लीनिक का संचालन करते पाया गया तो आरोपी के खिलाफ आगे कार्रवाई की जायेगी।

जांच के बाद होगी आगे कार्रवाई
महिला को नशीली गोली खिलाकर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज कर महिला का मोबाइल तोड़ दिया। पीडि़ता द्वारा शिकायत दर्ज करवाने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।
नवीन दुबे, एसडीओपी मऊगंज