scriptसिंगरौली से झाडफ़ूंक करवाने आई महिला से तांत्रिक ने किया rape | The woman was raped by a tantric | Patrika News

सिंगरौली से झाडफ़ूंक करवाने आई महिला से तांत्रिक ने किया rape

locationरीवाPublished: Aug 30, 2019 10:12:09 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

रायपुर कर्चुलियान थाने के जोगनिहाई में हुई घटना, आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

रीवा. झाडफ़ूंक करवाने परिजनों के साथ आई महिला को कमरे में बंद कर तांत्रिक ने उसको हवस का शिकार बना डाला। झाडफ़ूंक खत्म होने का इंतजार परिजन बाहर बैठकर करते रहे और तांत्रिक अंधविश्वास के नाम पर पाप का खेल खेलता रहा। कमरे से बाहर निकली महिला ने जब परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रायपुर कर्चुलियान थाने के जोगनिहाई गांव की है।
सिंगरौली में रहने वाली महिला को लेकर परिजन 28 अगस्त की शाम रीवा पहुंचे थे जिसे वे झाडफ़ूंक करवाने के लिए रायपुर कर्चुलियान थाने के जोगनिहाई निवासी तांत्रिक रामसुमन विश्वकर्मा पिता लक्ष्मण प्रसाद (48) के पास लेकर गए थे। रात में परिजन वहीं रुके थे जिनको देर रात झाडफ़ूंक करने का झांसा तांत्रिक ने दिया था।
तांत्रिक रात करीब 12 बजे महिला को झाडफ़ूंक के नाम पर कमरे के अंदर ले गया। कमरे के अंदर ले जाकर उसके कपड़े उतरवाए और अंध विश्वास के नाम पर उसके साथ बलात्कार कर डाला। डरी-सहमी पीडि़ता आरोपी के इस कृत्य का विरोध नहीं कर पाई। इस दौरान परिजन झाडफ़ूंक पूरा होने का इंतजार बाहर बैठकर कर रहे थे। करीब घंटेभर बाद पीडि़ता कमरे से बाहर निकली।
तांत्रिक ने उसकी सभी इच्छाएं जल्द पूरी होने का आशीर्वाद दिया। महिला ने जब परिजनों को कमरे के अंदर हुई घटना बताई तो उसे सुनकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया। गुरुवार की रात पुलिस ने तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
संतान न होने पर झाडफ़ूंक करवाने लाए थे परिजन
इस घटना से महिला सहित उसका पूरा परिवार सकते में है। दरअसल महिला को संतान नहीं हो रहा था। शादी के काफी समय बाद भी महिला मां नहीं बन पाई थी जिससे पूरा घर परेशान था। अंधविश्वास की जंजीरों में जकड़े परिजन महिला का इलाज करवाने के बजाय उसे तांत्रिक के पास ले आए जहां तांत्रिक ने उसको हवस का शिकार बना डाला।
—————————
तांत्रिक ने एक महिला को हवस का शिकार बनाया है। महिला को संतान नहीं हो रही थी और वह झाडफ़ूंक करवाने सिंगरौली से आई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
शिवकुमार वर्मा, एएसपी रीवा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो