पुलिस ने घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश ने घटना के संबंध में अहम जानकारियां दी। चेन लूटने के बाद डर के कारण उसने चेन बीहर नदी में फेंक दी थी। पुलिस ने चेन ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह बरामद नहीं हुई। दरअसल उक्त युवक को रुपयों की आवश्यकता थी।
उसने अपना मोबाइल दस हजार रुपए में गिरवी रखा था जिसे छुड़ाने के लिए उसे रुपयों की आवश्यकता थी। महिला के घर में पहले उसके चाचा किराए से रहते थे जिस पर वह अक्सर आता जाता था। उसे महिला के घर में अकेले रहने की जानकारी थी। वह महिला के कान के टाप्स लूटने का इरादा बनाकर आया था।
घटना को अंजाम देने के पूर्व उसने घर में किसी भी व्यक्ति की उपस्थिति न होने की पुष्टि की। जब महिला ने विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया और गले की चेन खींचकर फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने बताया कि आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई है। अभी तक चेन बरामद नहीं हो पाई है। उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।