रीवा

ससुराल वालों की निर्दयता का शिकार हुई महिला ने दमतोड़ा, प्रताडऩा सुनकर खड़े हो जायेंगे रोंगटे

नईगढ़ी थाना क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच

रीवाFeb 22, 2020 / 08:44 pm

Shivshankar pandey

The woman, who was victimized by the inhumanity of her in-laws, will s

रीवा। दहेज की मांग पूरी न कर पाने की कीमत एक परिवार को अपनी बेटी की जान गवां कर चुकानी पड़ी। ससुराल वालों ने उसको इतनी बुरी तरह से पीटा कि पांच दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शुक्रवार की रात महिला ने दमतोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में पति समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
17 फरवरी को हुई थी मारपीट
प्रीतू सिंह पति मकरेन्द्र सिंह माड़ौ थाना नईगढ़ी के साथ 17 फरवरी को मारपीट हुई थी। ससुराल में पति सहित अन्य लोगों ने उसको बुरी तरह पीटा। जब वह मरणासन्न हालत में पहुंच गई तो खुद ससुराल वालों के भी होश उड़ गए। वे महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां से चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को महिला की मां राजकुमारी सिंह पति चंदन सिंह (४५) निवासी बाबूपुर थाना सोहागी ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने पति मकरेन्द्र सिंह के अलावा सास सुषमा सिंह पति राजकरण व कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
शुक्रवार की रात हुई मौत
यहां भर्ती महिला ने शुक्रवार की रात दमतोड़ दिया। एसजीएमएच चौकी में शून्य पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस डायरी जांच के लिए नईगढ़ी थाने भिजवा रही है।
आए दिन दहेज की मांग को लेकर करते थे प्रताडि़त
महिला के साथ आएदिन ससुराल में मारपीट होती थी। मां राजकुमारी सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने बेटी की शादी 29 अप्रैल 2018 में की थी। शादी के बाद गाड़ी व सोने की चेन की मांग परिजन करते थे जिसको पूरा न कर पाने पर आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। इस बात की जानकारी कई बार उसने हम लोगों को दी थी जिस पर उन्होंने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास भी किया था लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। 17 अप्रैल को उसके साथ घर में जानवरों की तरह मारपीट की थी, जिसकी जानकारी उनको फोन पर दी गई थी।

Home / Rewa / ससुराल वालों की निर्दयता का शिकार हुई महिला ने दमतोड़ा, प्रताडऩा सुनकर खड़े हो जायेंगे रोंगटे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.