scriptछात्राओं से छेडख़ानी कर रहे थे सरहंग, विरोध करने पर युवक को घोंपा चाकू | The young man stabbed his knife | Patrika News

छात्राओं से छेडख़ानी कर रहे थे सरहंग, विरोध करने पर युवक को घोंपा चाकू

locationरीवाPublished: Jul 17, 2019 12:53:50 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

मनगवां थाने के पिपरवार गांव में हुई घटना, आरोपी फरार

 stabbed by knife

The young man stabbed his knife

रीवा. स्कूल से घर लौट रही छात्राओं से छेडख़ानी कर रहे सरहंग युवकों को रोकने की बात पर हुए विवाद में बाइकर्स ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके पेट में लगा। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल ले आई। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
घटना मनगवां थाने पिपरवार गांव की है। यहां रहने वाले देवेन्द्र पटेल (42) मंगलवार की सांयकाल ऑटो मेें सवार होकर बैकुंठपुर से गांव आ रहे थे। करीब साढ़े चार बजे वे महाना नदी के पास पहुंचे तो वहां आधा दर्जन युवक स्कूल से घर जा रही उनके गांव की छात्राओं के साथ छेडख़ानी कर रहे थे। यह देखकर उन्होंने ऑटो रोककर उन युवकों को छात्राओं को परेशान करने से मना किया।
उसी दौरान एक युवक ने जेब से चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। चाकू उनके पेट में घुस गया जिससे वे खून से लथपथ हालत में वहीं गिर पड़े। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। ऑटो में सवार लोग उतरकर दौड़े तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डॉयल 100 को दी जिस पर मनगवां थाने की डॉयल 100 उनको उपचार के लिए अस्पताल लेकर आ गई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान मोहित शुक्ला, विनय सिंह, सनद पाण्डेय, आरके पटेल, रमेश साहू सहित अन्य के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
——————
नदी के समीप कुछ युवक छेडख़ानी कर रहे थे। पीडि़त ने उनको मना किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।।
आरके मिश्रा, थाना प्रभारी मनगवां
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो