scriptबाथरुम में नहाते समय महिलाओं को झांक रहा था युवक | The young man was peeping while bathing in bathrooms | Patrika News

बाथरुम में नहाते समय महिलाओं को झांक रहा था युवक

locationरीवाPublished: May 19, 2019 09:07:07 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

संजय गांधी अस्पताल की घटना, अटेंडरों ने आरोपी को पकड़कर सिविल लाइन पुलिस को सौंपा

patrika

The young man was peeping while bathing in bathrooms

रीवा। बाथरुम में नहा रही महिलाओं के साथ एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। वह बुरी नियत से बाथरुम के झांक रहा था। महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले आई। घटना संजय गांधी अस्पताल के सर्जरी विभाग की है। यहां पर भर्ती मरीज की पत्नी रविवार की सुबह अस्पताल के बाथरुम में नहा रही थी।
बाथरुम में चढ़कर झांक रहा था आरोपी
उसी दौरान बगल के बाथरुम में चढ़कर एक व्यक्ति अंदर झांक रहा था। जब महिला ने उसको झांकते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाया तो वहां मौजूद अटेंडरों सहित सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वह अक्सर अस्पताल में ही घूमता रहता था और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता था। पीडि़त महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जे आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया व्यक्ति नशे का आदी बताया जा रहा है। वह चोरहटा थाने के बहुरीबांध गांव का रहने वाला है। पीडि़त महिला का कहना था कि इससे पूर्व भी उनकी पुत्री के बाथरुम से कपड़े चोरी हो चुके है। उसको पहले भी कई बार तांकझांक करते देखा है।
आए दिन हो रही घटनाएं
संजय गांधी अस्पताल चोर व बदमाशों का अड्डा बन गया है। यहां भर्ती मरीजों के अटेंडरों का आए दिन सामान चोरी हो जाता है। नशे की हालत में घूमने वाले असमाजिक तत्व महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने से नहीं चूकते है। आए दिन इस तरह के मामले सामने आते है लेकिन घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
०००००
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो