सूने घर से चोरों ने जेवर सहित सामान ले गए चोर
वहीं एक अन्य हादसे में सूने घर को निशाना बनाकर बेखौफ चोरों ने जेवर सहित अन्य सामान पार कर सनसनी फैला दी। पीडि़त ने शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शाहपुर थाना अन्र्तगत ग्राम तेन्दुआ पड़ान निबासी सुनैना पाण्डेय एवं ममता पाण्डेय के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है।पूरा परिवार बाहर गया था तभी रात में बेखौफ चोर ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। बड़े आराम से घर में रखे सोने चादी के जेवर, बर्तन एवं अनाज लेकर चंपत हो गए। पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर पीडि़ता को सूचना दी। जब वे वापस लौटी तो सभी कमरों के ताले टूटे थे और सारा सामान गायब था। घटना की सूचना पीडित महिलाओं ने पुलिस को दी। हालांकि अभी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण तक नहीं किया। पीडि़त परिवार का काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। उक्त महिलाएं अपने मायके चली गई थी तभी किसी ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर घटना को अंजाम देने का संदेह जताया है।