scriptदीपावली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, उठाएं लाभ | These special trains will run on Deepawali, avail benefits | Patrika News

दीपावली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, उठाएं लाभ

locationरीवाPublished: Oct 23, 2019 08:19:29 pm

Submitted by:

Manoj singh Chouhan

26 व 30 अक्टूबर को चलेगी दीपावली स्पेशल, रीवा से सुबह होगी रवाना, रेवांचल के कोच का होगा उपयोग, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
 

दीपावली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, उठाएं लाभ

दीपावली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, उठाएं लाभ

रीवा। दीपावली पर्व में रेलवे हबीबगंज-रीवा के बीच सिर्फ दो फेरे में स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसमें त्यौंहार के पहले 26 अक्टूबर को एवं इसके बाद 30 अक्टूबर को संचालित होगी। इन दोनों तिथियों में हबीबगंज एवं रीवा से एक दिन ही स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। ऐसे में यात्रियों को दीपावली पर्व में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
बताया जा रहा है कि रेलवे ने कोच की अनुपलब्धता के कारण सिर्फ दो फेरे दीपावली स्पेशल के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। इसमें 26 अक्टूबर को रीवा से सुबह 10 बजे रवाना होकर रात 8.30 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। इसी दिन हबीबगंज से सुबह 9.40 में रवाना होकर शाम 6.30 बजे रीवा पहुंचेंगी। दीपावली समाप्त होने के कारण 30 अक्टूबर को उक्त समय पर ही स्पेशल टे्रन रवाना होगी। ऐसे दोनों तरफ स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को पूरे दिन में सफर करना पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेवांचल सुपरफॉस्ट के कोच का होगा उपयोग-

पश्चिम मध्य रेलवे दीपावली स्पेशल में रेवांचल सुपरफास्ट के कोच का उपयोग करेगा। २६ अक्टूबर को सुबह रेवांचल पहुंचने के बाद इसे सुबह १० बजे चलकर ८.३० हबीबंगज पहुंचेगी। इसके बाद रेवांचल बनकर वापस चलेगी। वहीं हबीबगंज से ९.४० सुबह रवाना होकर शाम ६.३० बजे रीवा पहुंचेगी। इसके बाद रात ८.०५ में रेवांचल बनकर चलेगी।
हाली-डे बनेगी विकल्प
दीपावली में रेवांचल एक्सप्रेस में भीड़ होने के कारण शनिवार को हाली-डे का विकल्प यात्रियों के पास होगा। यह ट्रेन शनिवार को रात 11.30 बजे चलकर रविवार की सुबह 9.45 में रीवा पहुेंगी। वहीं रीवा से जाने वालों के लिए दोपहर 1.45 से रीवा से हबीबगंज के लिए रवाना होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो