script

सडक़ हादसों में तीन की मौत

locationरीवाPublished: Feb 02, 2020 12:48:08 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

गढ़, हनुमना व गुढ़ थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं, अस्पताल में कराया गया भर्ती

man death in road accident in bhind

man death in road accident in bhind

रीवा। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सडक़ हादसों में घायल हुए तीन लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। इनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। उक्त घटनाएं गढ़, हनुमना व गुढ़ थाना क्षेत्रों में हुई है। मनगवां प्रयागराज हाइवे में कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। रमेश प्रजापति पिता रामसिया 30 वर्ष निवासी मरियार थाना गढ़ की मोटर साइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया था। वह गढ़ थाने के परासी के समीप पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां भर्ती युवक ने देर रात दमतोड़ दिया। उसको टक्कर मारने वाले चालक का पता नहीं चल पाया है।
वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
फोरव्हीलर वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। बुरी तरह घायल वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई। हनुमना थाना अन्तर्गत ग्राम चौहना निवासी त्रिवेणी तिवारी 75 वर्षशुक्रवार की शाम गांव के ही बस स्टैण्ड के पास खड़े थे। उसी दौरान वहां से गुजरे किसी फोरव्हीलर वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
जीप की टक्कर से बाइक सवार एक मृत
तेज रफ्तार जीप की टक्कर से दो चचेरे भाई घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां एक व्यक्ति की शुक्रवार की रात मौत हो गई। ओमप्रकाश द्विवेदी 56 वर्षनिवासी दरहवा थाना गुढ़ 24 जनवरी को अपने चचेरे भाई हरेन्द्र कुमार द्विवेदी के साथ बाइक में सवार होकर जा रहे थे। वे जैसे ही गुढ़ थाने के बदवार नहर के समीप पहुंचे तभी उनको सीधी तरफ से आ रही जीप ने टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों लोग घायल हो गए जिनको अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश द्विवेदी की मौत हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो