scriptककरेडी जंगल में बाघ ने किया नील गाय का शिकार | Tiger did hunt of nilgai in Kakredi forest | Patrika News

ककरेडी जंगल में बाघ ने किया नील गाय का शिकार

locationरीवाPublished: Mar 27, 2015 04:08:00 pm

Submitted by:

आभा सेन

ककरेडी जंगल में बाघ ने नील गाय का शिकार कर लिया। नील गाय का शव मिलने के बाद इसकी जानकारी लगी।

रीवा।डोंगरा क्षेत्र ककरेडी जंगल में बाघ ने नील गाय का शिकार कर लिया। मामला कल का बताया जा रहा है। आज उस ओर निकले वन विभाग के कर्मचारियों को नील गाय का शव पड़ा हुआ मिलने के बाद इसकी जानकारी लगी।

जानकारी के अनुसार इस जंगल में बाघ अक्सर ही दस्तक देता रहता है। शहर से काफी दूर होने की वजह से अब तक जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन जब-तब वन्य पशु यहां मृत पाए जाते हैं। सावधानी के तौर पर वन विभाग ने वहां कैमरे लगा रखे हैं। ये क्षेत्र डभौरा वन परिक्षेत्र में आता है। गाय का शव मिलने के बाद इस क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो