रीवा

पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को करना होगा यह उपाय

उद्यानिकी फसलों के अन्तर्गत ग्राम रामनई में पॉली हाउस में गुलाब की फसलों का संभागायुक्त ने जायजा लिया।

रीवाOct 12, 2019 / 01:22 pm

Mahesh Singh

To increase yields, farmers will have to take this measure

रीवा. उद्यानिकी और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ संभागायुक्त डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यानिकी फसलों के अन्तर्गत ग्राम रामनई में पॉली हाउस में गुलाब की फसलों का जायजा लिया। उन्होंने यहां अमरूद के बगीचे का भी निरीक्षण किया।
संभागायुक्त ने ग्राम रामनई में धान की फसल का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां संबंधित किसान से फसलों के उत्पादन और उससे प्राप्त हो रहे लाभ के विषय में जानकारी प्राप्त की। किसान व्याग्रदेव सिंह ने संभागायुक्त को बताया कि उद्यानिकी और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर उसे अपनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली है।
उद्यानिकी विभाग से प्राप्त अनुदान के माध्यम से उसने पॉली हाउस में गुलाब का उत्पादन प्रारंभ किया है। गुलाब से उसे प्रतिवर्ष अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त हो रहा है। संभागायुक्त ने ग्राम बरही में किसान संत कुमार सिंह द्वारा लगाए गए अमरूद के बगीचे का जायजा लिया। संत कुमार सिंह ने बताया कि उसने उद्यानिकी विभाग से फल क्षेत्र विस्तार योजना के तहत अनुदान प्राप्त कर अमरूद का बगीचा लगाया है। इस बगीचे से उसे अच्छी खासी आमदनी प्राप्त हो रही है।
संभागायुक्त ने इसके बाद ग्राम बरही में किसान भगवानदीन जायसवाल एवं राजेश जायसवाल के खेतों का जायजा लिया। यहां इन किसानों द्वारा उद्यानिकी विभाग की मदद से नींबू, अमरूद, कटहल, बेर, आंवला आदि के पेड़ लगाए गए हैं। कृषि विभाग की मदद से उन्होंने यहां केचुआ खाद बनाना शुरू किया है और इसका उपयोग वह अपने धान के खेतों में कर रहे हैं।
किसान भगवानदीन और राजेश जायसवाल अपने खेतों में जैविक खाद का उपयोग कर फसलों की पैदावार बढ़ा रहे हैं। किसानों से कहा कि जैविक खाद का प्रयोग कर पैदावार बढ़ा सकते हैं। भ्रमण के दौरान संयुक्त संचालक कृषि एससी सिंगादिया, संयुक्त संचालक उद्यानिकी जेपी कोल्हेकर, एसडीओ विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Home / Rewa / पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को करना होगा यह उपाय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.