हबीबगंज रीवा के बीच यात्रियों के दबाव देखते हुए दो स्पेशल ट्रेन संचालित कर रहा है। 22 कोच की ट्रेन में 17 स्लीपर एवं एक तृतीय वातानुकूलित सहित चार एसएलआर कोच इस स्पेशल ट्रेन में रहेंगें। जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
सवा दो घंटे लेट पहुंची शटल –
जबलपुर रेलवे स्टेशन में इंटर लांकिग के कारण शटल के संचालन में असर पड़ा है। यह ट्रेन मदल महल से समय पर प्रांरभ नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को शटल सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय से सवा दो घंटे विलंब से 3.15 बजे पहुंची। इसके कारण यात्रियो को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
इसके बाद गार्ड के कोच की संटिग करने के लिए एक घंटे शटल को रोक रखे गया। लगभग एक घंटे शटल प्लेटफार्म क्रमांक 01 में खड़ी रही। इसके बाद शटल सवारी गाड़ी को शाम 4.15 बजे आनंद विहार के बाद रवाना किया है। इससे जबलपुर जाने वाले यात्री अब आंधी रात को मदन महल स्टेशन पहुंचेंगे। इंटर लॉकिंग के कारण अन्य ट्रेन रद्द होने के कारण इस ट्रेन में यात्रियों का दबाव बढ़ा है।
आनंद विहार के यात्रियों की मुश्किल
शटल लेट होने के कारण आनंद विहार प्लेटफार्म क्रमांक 02 से रवाना हो रही है। ऐसी में आनंद विहार के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल वृद्ध व महिलाओंं को अब फु डब्रिज से घूमकर कोच तक पहुंच रहे हैं। इसके पहले सामान्य तौर पर आनंद विहार प्लेटफार्म क्रमांक 01 से रवाना होती है।