scriptट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1 करोड़ 61 लाख का काट दिया चालान | Traffic rule violators per day 17 man, action of 1 million 61 lakh | Patrika News

ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1 करोड़ 61 लाख का काट दिया चालान

locationरीवाPublished: Jan 28, 2019 07:31:42 pm

Submitted by:

Manoj singh Chouhan

रोज 70 वाहनों का चालान काट रही ट्रैफिक पुलिस, 2018 में 93 लाख रुपए वसूला जुर्माना

rewa

rewa

रीवा. यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने इस साल ताबड़तोड़ कार्रवाई की। सिर्फ शहर में ही नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों से 93 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। लेकिन इसके बावजूद यातायात व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ। शहर की सड़कों पर रोज लोग जाम से जूझ रहे हंै। शहर की सड़कों पर लगातार बढ़़ती वाहनों की संख्या और सडकों पर बढ़ता अतिक्रमण जाम की बड़ी वजह है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रयोग किए, लेकिन विरोध के चलते कदम पीछे खींचने पड़े। सड़कों पर अतिक्रमण हटाने कई बार संयुक्त अभियान चलाया गया, लेकिन कार्रवाई के कुछ दिन बाद ही स्थिति जस की तस हो जाती है। पिछले तीन साल में 1 करोड़ 61 लाख रुपए से ज्यादा का चालान काटा गया।

शहर की बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए डीआइजी एवं एसपी कई बार सड़क पर उतरे तो उनके साथ पूरा पुलिस बल ट्रैफिक व्यवस्था में लग गया, लेकिन फिर से हालात पहले जैसे हो गए। इसे देखते हुए अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जुर्माना में पिछले तीन साल के रिकार्ड तोड़ दिए हंै।

हादसों का बढ़ा ग्राफ
लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया है। वर्ष 2017 में जिले में 1334 सड़क हादसे हुए। इनमें 324 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2018 में 1421 सड़क हादसों में 312 लोगों की जान चली गई। इन सभी दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

जुर्माने पर ज्यादा जोर
शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने ट्रैफिक पुलिस प्रबंधन स्पष्ट नीति पर काम नहीं कर रहा है, जिससे शहरवासियों को जाम से निजात मिले। ट्रैफिक पुलिस लगातार व्यवस्था बनाने के लिए चलानी कार्रवाई कर रही है। रोज ७० से अधिक चालान ट्रैफिक पुलिस शहर में काट रही है।
मोटर व्हीकल एक्ट में 3 साल में चालानी कार्रवाई

वर्ष वाहन चालान राशि
2016 14056 692140
2017 10871 6173270
2018 8786 9385975

यातायात थाना प्रभारी से अभद्रता, केस दर्ज
वाहन चालकों के मन से यातायात पुलिस का खौफ पूरी तरह से निकल चुका है। नो पाॢकंग में खड़े वाहन का जुर्माना करने पर युवक ने यातायात थाना प्रभारी सहित स्टॉफ से अभद्रता की और गाड़ी लेकर चला गया। बताया गया कि यातायात थाना प्रभारी अमित विश्वकर्मा 25 जनवरी को नो पाॢकंग में खड़े वाहनों को हटवा रहे थे। पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित आइसीआइसीआई बैंक के सामने बोलेरो (एमपी 17 बीए 0680) सड़क किनारे नो पाॄकग में खड़ी थी। इसी दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी ने हमराह स्टाफ को गाड़ी का चालान काटने के लिए भेजा। इसी दौरान वाहन चालक अनूप तिवारी पहुंच गया और स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगा। उसने चालान कटवाने से इंकार कर दिया। जब थाना प्रभारी पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की। बाद में वह गाड़ी लेकर चला गया। यातायात थाना प्रभारी ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो