scriptपुलिस विभाग में जल्द हो सकती है बड़ी सर्जरी | transfer in Police department | Patrika News

पुलिस विभाग में जल्द हो सकती है बड़ी सर्जरी

locationरीवाPublished: Jan 19, 2020 10:00:12 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

एक थाने में चार साल से पदस्थ आरक्षक, प्रधान आरक्षक व एएसआई का होगा स्थानांतरण

Police patrolling weak

खरगोन. अपराधि पुलिस गिरफ्त से दूर। एसी ने रखा इनाम।

रीवा. पुलिस विभाग में जल्द प्रशासनिक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होने वाली है जिसमें आरक्षक से लेकर एएसआई तक प्रभावित होंगे। फिलहाल पुलिस विभाग कवायद में जुटा हुआ है जिससे पुलिसकर्मियों की भी नींद उड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में एक स्थान पर चार साल से पदस्थ पुलिसकर्मियों को नयी जगह पर पदस्थ करने की कवायद चल रही है। थानों में पदस्थ ऐसे पुलिसकर्मियों की जानकारी जुटाई जा रही है जिसमें आरक्षक, प्रधान आरक्षक व एएसआई शमिल है। इन सभी की जानकारी सभी थानों से मंगाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चार साल से पदस्थ पुलिसकर्मियों की जानकारी तैयार हो रही है जिनका आने वाले कुछ दिनों में स्थानांतरण किया जा सकता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों की संख्या दो दर्जन से लगभग हो सकती है जिसमें सबसे ज्यादा आरक्षक है। स्थानांतरण की कवायद शुरूहोते ही पुलिसकर्मियों की भी नींद उडऩे लगी है और वे मनचाही जगह पर पदस्थापना के लिए हांथ पैर मारना शुरू कर दिये है। हालांकि विधानसभा चुनाव के समय चार साल से पदस्थ अधिकांश पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण विभाग कर चुका था। यही कारण है कि चार साल की समय सीमा पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों की संख्या काफी ज्यादा नहीं होगी।
अटैचमेंट में पदस्थ पुलिसकर्मियों की भी हो सकती है बदली
पुलिस विभाग में पदस्थ काफी संख्या में कर्मचारी अटैचमेंट में अन्यत्र सेवाएं दे रहे है। उनकी पदस्थापना तो दूसरे थानों में है लेकिन वे काम अन्यत्र कर रहे है। ऐसे पुलिसकर्मियों को भी मूल पदस्थापना स्थल पर भेजा सकता है। आईजी चंचल शेखर ने शाहपुर थाने का भ्रमण किया था जहां यह समस्या सामने आई थी। आईजी ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों को मूल स्थान के लिए भेजने का आदेश दिया था।
स्थानांतरण किया जायेगा
आबिद खान, एसपी रीवा ने बताया कि पुलिस विभाग में एक स्थान में चार साल से पदस्थ पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया जायेगा। इसमें आरक्षक, प्रधान आरक्षक व एएसआई शामिल है। इन पुलिसकर्मियों की जानकारी थानों से मांगी जा रही है। जल्द उनको नवीन जगह पर पदस्थ किया जायेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो