scriptट्रक और ट्रेलर की टक्कर, तीन घायल | Truck and trailer collision, three injured | Patrika News

ट्रक और ट्रेलर की टक्कर, तीन घायल

locationरीवाPublished: Feb 21, 2020 01:41:01 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

चोरहटा थाने के सार्क इन बाईपास में हुआ हादसा, एक गंभीर

accident_3.jpg

accident

रीवा. गुरुवार की सुबह ट्रक और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ३ लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना चोरहटा थाने के सार्क इन बाईपास की बताई जा रही है। गुरुवार के सुबह करीब 5.30 बजे बाईपास में रतहरा तरफ से आ रहे ट्रक की ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 3 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों ट्रकों में फंसे घायलों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। उनको उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया गया है जहां एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने किनारे हवा कर आवागमन बहाल कराया। प्रथम दृष्टया हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आशंका जता रही है कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो