scriptMP में दो बस दुर्घटनाएं: ओवरटेक करने के प्रयास में पलटी बस, 9 यात्री घायल | Two bus accidents in Rewa | Patrika News

MP में दो बस दुर्घटनाएं: ओवरटेक करने के प्रयास में पलटी बस, 9 यात्री घायल

locationरीवाPublished: Jul 20, 2017 06:44:00 pm

Submitted by:

suresh mishra

अलग-अलग
स्थानों में दो यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्जनभर से ज्यादा
यात्री घायल हुए हैं। हालांकि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Two bus accidents in Rewa

Two bus accidents in Rewa


रीवा। अलग-अलग स्थानों में दो यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्जनभर से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हालांकि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं घायलों की भी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पहली घटना शुकुलगवां में हुई। गुरुवार सुबह 10 बजे गौरी से चाकघाट जा रही बस ओवर टेक करने के प्रयास में शुक्लगंवा के पास पलट गई।

इसमें नौ यात्रियों को चोट आई है। वहीं दूसरी घटना 11 बजे बरदहा घाटी में हुई। घाटी में बस और पिकअप वाहन की टक्कर होने से एक बालक घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

सड़क किनारे खंभे से टकरा कर पलट गई
सुबह ग्राम पहाड़ी से चली गौरी से चाकघाट जाने वाली बाबा सिंह की बस इसी रुट में दौड़ रही परम ज्योति ट्रेवेल्स की बस को ओवरटेक टेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा कर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और यात्रियों को बाहर निकला। इस घटना में घायल नौ यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।इनमें दो यात्री सवित्री देवी एवं रुक्मणी को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया। वहीं शेष यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बरदहा घाटी में पिकअप से टकाराई बस
सुबह 11 बजे सिरमौर अंतर्गत बरदहा घाटी में अंतरैला से रीवा आ रही पिकअप वाहन क्र मांक एमपी 17 जी 0753 विपरीत दिशा से आ रही बस क्रमांक एमपी 17 पी 0344 से घाटी में टकरा गई। घाटी में वाहनों की स्पीड कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस घटना में पिकअप में बैठे 10 वर्षीय राजा अदिवासी को घटना के बाद सदमे के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो