scriptदो साल में दो लड़कियों की जिंदगी कर दिया बर्बाद | Two girls' lives are ruined | Patrika News

दो साल में दो लड़कियों की जिंदगी कर दिया बर्बाद

locationरीवाPublished: Jul 16, 2019 10:07:37 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

समान पुलिस दिल्ली से आरोपी को रिमांड में लेकर आई रीवा, पत्नी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Two girls' lives are ruined

Two girls’ lives are ruined

रीवा. मामला दर्ज होने के बाद विदेश भागे आरोपी को पुलिस दिल्ली से रिमांड में लेकर रीवा आई है जिससे अब मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। उक्त युवक दो लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। समान थाने में आरोपी गिरीश गुप्ता पिता घनश्याम निवासी सुखावा भदौही उ.प्र. के खिलाफ पत्नी सोनम गुप्ता निवासी इंदिरा नगर की शिकायत पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज हुआ था।
मामला दर्ज होने के बाद गिरीश गुप्ता दुबई भाग गया था जिस पर पुलिस ने उसके लुकआऊट सर्कुलर जारी किया था। पांच दिन पूर्व उसे दिल्ली एयरपोर्ट में गिरफ्तार किया गया था। एसपी ने एसआई रामदास महोबिया के नेतृत्व में टीम गठित कर दिल्ली भेजा जो उक्त आरोपी को पांच दिन की मशक्कत के बाद रिमांड में रीवा लेकर आई।
गिरीश की समान थाने के इंदिरा नगर में रहने वाली युवती सोनम गुप्ता से वर्ष 2016 में शादी हुई थी। शादी के बाद से उसको स्कार्पियो वाहन के लिए पूरा ससुराल पक्ष प्रताडि़त करता था और आएदिन उसके साथ मारपीट करते थे। करीब साल भर तक युवती के परिजनों ने उनको समझाईश देने का प्रयास किया लेकिन जब वे नहीं माने तो वर्ष 2017 में समान थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। फलस्वरूप पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज हुआ था।
इसके अलावा आरोपी एक अन्य युवती की जिंदगी भी बर्बाद कर चुका है। उसने वर्ष 2018 में उ.प्र. के बनारस के समीप स्थित मिर्जामुराद में एक अन्य युवती से शादी की थी लेकिन कुछ दिन बाद उसे भी छोड़ दिया। पुलिस अब उसकी पूरी कुंडली जुटाने में लगी है। वहीं पीडि़त पत्नी ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामला दर्ज होते ही भाग गया था दुबई
उक्त आरोपी दुबई की एक ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करता था। उसको जब पत्नी द्वारा थाने में मामला दर्ज करवाने की जानकारी हुई तो वह दुबई भाग गया था। गिरफ्तारी के डर से वह वापस नहीं आ रहा था जिस पर उसके खिलाफ लुकआऊट सर्कुलर जारी किया गया था और देश के सभी अन्र्तराष्ट्रीय हवाई अड्डों को अलर्ट किया गया था।
—————
शादी के बाद जब ससुराल गई तभी से ससुराल वाले स्कार्पियो के लिए परेशान कर रहे थे। पति भी आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। मैने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी। वह दुबई में काम करता था और जब वहां से आता था तो काफी मारपीट करता था। उसकी वजह से मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। उसको कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
सोनम गुप्ता, पीडि़ता
—————
आरोपी के खिलाफ लुकआऊट सर्कुलर जारी हुआ था जिसे एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने दुबई से लौटने पर हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया था। उसको रिमांड में रीवा लाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
शशि धुर्वे, थाना प्रभारी समान

ट्रेंडिंग वीडियो