scriptमैहर देवी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, दो की मौत | Two people die in road accident | Patrika News

मैहर देवी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

locationरीवाPublished: Apr 14, 2019 08:28:32 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

मनगवां थाना क्षेत्र के मिसिरगवां में हुआ हृदय विदारक हादसा
 

Car Accident Video in shravasti up

accident

रीवा. सड़क पार कर रहे श्रद्धालुओं को देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। घटना में बुरी तरह घायल हुए श्रद्धालुओं को अस्पताल लाया जा रहा था जिनकी रास्ते में मौत हो गई। देररात हादसे से हंगामा मच गया। घटना मगनवां थाने के मिसिरगवां गांव की है। उ.प्र. के प्रतापगढ़ से एक परिवार शनिवार की रात कार क्र. यूपी 72 एएल 7007 में सवार होकर मैहर देवी दर्शन करने जा रहे थे। रात में वे रास्ता भटक गये थे जिस पर उन्होंने मनगवां थाने के मिसिरगवां के समीप गाड़ी पता पूंछने के लिए रोकी थी। उसी दौरान कार में सवार दो लोग नित्यक्रिया के लिए नीचे उतरे थे। वे जब वापस लौटकर गाड़ी में बैठने का प्रयास करने लगे तभी वहां से गुजरे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद आफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस दौरान गाड़ी में सवार दो अन्य लोगों को आंशिक चोटें आई हैं। टक्कर मारने वाला आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था, जिसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये लोग थे वाहन में सवार
प्रतापगढ़ से करीब 6 लोग मैहर देवी दर्शन करने जा रहे थे। मृतकों की पहचान रमेशचंद्र गुप्ता (48) निवासी कटरा थाना कोतवाली जिला प्रतापगढ़ व संतोष मौर्य (48) निवासी प्रतापगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा नंद कुमार मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य व अजय कुमार मौर्य भी वाहन में सवार थे।
दर्शन करने जा रहे थे मैहर
ओंकार तिवारी, थाना प्रभारी मनगवां ने बताया कि फोरव्हीलर से सभी लोग मैहर देवी दर्शन करने जा रहे थे। मिसिरगवां के समीप उन्होंने गाड़ी रोकी थी तभी किसी भारी वाहन ने उनका कुचल दिया। दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो