scriptमॉर्निंग वॉक में भी जान का खतरा, दो महिलाओं की मौत | Two women killed in road accident during morning walk | Patrika News

मॉर्निंग वॉक में भी जान का खतरा, दो महिलाओं की मौत

locationरीवाPublished: Oct 07, 2020 04:44:42 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-बेखौफ वाहन चालकों के चलते अक्सर हो रही मौत-पुलिस जांच में जुटी

सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

रीवा. मॉर्निंग वॉक भी अब जानलेवा बनता जा रहा है। सुबह-सुबह राहगीरों का खयाल किए बगैर बेखौफ हो कर हवा से बात करने वाले भारी वाहन चालकों ने लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल कर दिया है। इन भारी वाहनों की चपेट में आ कर लोग अक्सर असमय ही मौत की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसका ताजा तरीन उदाहरण है वो महिलाएं जो सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। सेहत बनाने निकलीं उन महिलाओं में से दो को एक भारी वाहन ने मौत की नींद सुला दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो कर संजय गांधी अस्पतला में इलाज करा रही हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह ख़ोर कोठी निवासी तीन महिलाएं मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। वो जैसे ही वह सड़क के करीब पहुंची उसी समय लक्ष्मणपुर की तरफ से रीवा की ओर आ रहे तेज रफ्तार के हाईवा की चपेट में आ गईँ। इसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई।
ये भी पढें- सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, साथी घायल

सूचना पर पहुंची बिछिया पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि अन्य दो महिलाओं के शव का पंचनामा दर्ज कर पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। जहां पीएम उपरांत शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
दुर्घटना में जिन महिलाओं की मौत हुई है उनकी पहचान विंध्यवासिनी (54) पत्नी विजय द्विवेदी और शकुंतला शर्मा पत्नी मोरध्वज (62) निवासी कोठी के रुप मे की गई है। घायल महिला की पहचान हमीदा बानो पत्नी सलीम पठान के रूप में की गई है।
दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है एक महिला गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना करने वाले हाईवा को जब्त कर लिया गया है जबकि चालक भागने में सफल रहा। मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।-जगदीश सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी बिछिया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो