scriptअनियंत्रित बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल | Uncontrolled bus overturns, passenger injured | Patrika News

अनियंत्रित बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

locationरीवाPublished: Aug 21, 2019 07:01:25 pm

Submitted by:

Manoj singh Chouhan

जनेह थाने के पटहट में हादसा, ग्रामीणों ने बस से घायलों को निकाला बाहर, अस्पताल में कराया भर्ती

अनियंत्रित बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

अनियंत्रित बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

रीवा. तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनको अस्पताल भिजवाया गया है। घटना से अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन लोगों को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी लहराते हुए तेजी से आई और सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार सुबह नीलकंठ ट्रेवल्स की यात्री बस सवारी लेकर रीवा से पटहट जा रही थी। बस सुबह जैसे ही जनेह थाने के पटहट के समीप पहुंची तो अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बस लहराते हुए सड़क के किनारे उतरकर पलट गई। घटना से अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। करीब बीस यात्री घायल हुए थे, जिनको एम्बुलेंस बुलवाकर पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। हादसे में आधा दर्जन यात्रियों की हालत नाजुक होने पर उनको संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी लहराते हुए तेजी से आई और सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो