script

कोहरे के धुंध में हाइवे पर भिड़े वाहन, कई घायल

locationरीवाPublished: Dec 27, 2019 12:46:29 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

जिले के मनगवां-चाकघाट हाइवे पर स्थित सोहागी पहाड़ पर कोहरे के चलते दो किमी में आधा दर्जन वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Vehicles clashed on highway in mist of fog, many injured

Vehicles clashed on highway in mist of fog, many injured

रीवा. जिले में कोहरे के धुंध में हाइवे पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। सोहागी पहाड़ पर घने कोहरे के चलते वाहनों की भिड़ंत से सवार लोगों में कोहराम मच गया। हाइवे पर अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में कड़ाके की ठंड में चालक समेत सवार लोग घंटों परेशान रहे। आधी रात से लेकर सुबह भोर तक हुई दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचने में तीन से चार घंटे बीत गए।
यूपी के प्रयागराज जिले के करछना के धरवारा क्षेत्र से जीप में आधा दर्जन लोग कटनी जा रहे थे। गुरुवार की देररात जैसे ही जीप सोहागी पहाड़ चढ़ रही थी कि दूसरी टर्निंग पर पुलिया के डिवाइडर से टकराए ट्रक में जा भिड़ी। जीप की रफ्तार धीमी होने के चलते सवार लोग बाल-बाल बच गए। चालक समेत सभी को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के दौरान सवार लोग घबराकर चीखने लगे।
करछना क्षेत्र निवासी त्रिभुवन विश्वकर्मा जीप चला रहा था। चालक के अनुसार जीप में करछना के ही रघुवीर सिंह, आनंद ङ्क्षसह, पंकज, रामरतन ङ्क्षसह और शिवदयाल साकेत सहित कुल छह लोग सवार थे। जीप के पीछे बैठे शिवदयाल साकेत और पंकज के सिर में चोटे आई हैं। चालक ने बताया कि कोहरे के धुंध के चलते वाहन चलना मुश्किल हो रहा था। सड़क की पटरी पर लकडिय़ों और कार में रखे कार्टून के टुकड़े से आग जलाया। कुछ देर बीतने के बाद कटनी के लिए रवाना हो गए। सोहागी पहाड़ से मनगवां पहुंचने में चार घंटे लगे।
इसी तरह कोहरे के चलते गुरुवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर आधा दर्जन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इन हादसों में दो लोग घायल हुए थे। जबकि अन्य वाहनों में चालक समेत सवार अन्य लोगों को मामूली चोटे आई थी। दुर्घटनाओं में घायल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया है। यह हादसे सोहागी थाने के लाद पहाड़ से लेकर टोल प्लाजा के बीच हुई।
तेज रफ्तार ट्रेलर मोड़ पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़ गया। वहीं कुछ देर बाद मैहर से टमाटर लोडकर यूपी के जसरा मंडी में जा रहा तेज रफ्तार लोड पिकअप ट्रक से टक्करा गई। जिससे पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। इसी तरह सुबह करीब साढ़े बजे एक जीप ट्रक में घुस गई।
इन हादसों में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भिजवा दिया। बाद में उनको प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे गई है। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा हैं। बुधवार की शाम से ही घना कोहरा छाया हुआ था और सामने की चीजें नजर नहीं आ रही थी।
बाइकों की भिंड़त, आधा दर्जन घायल
कड़ाके की ठंड में कई जगहों पर बाइकों की भिड़ंत हो गई। चाकघाट पुल के पास मंत्री चौराहे पर बाजार की ओर से आ रही बाइक हाइवे पर चढ़ते समय खड़े वाहन से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार राकेश केशरवानी व पिंटू केशरवनी को मामूली चोटें आई हैं। इसी तरह अगडाल में हाइवे पर चढ़ते समय बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर सवार युवक शिवपूजन और कन्हैया घायल हो गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो