scriptईनामी हत्या आरोपी गिरफ्तार | vicious criminal murder accused Mantu arrested | Patrika News

ईनामी हत्या आरोपी गिरफ्तार

locationरीवाPublished: Aug 18, 2020 02:18:02 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-8 महीने से थी पुलिस को तलाश

ईनामी हत्या आरोपी गिरफ्तार

ईनामी हत्या आरोपी गिरफ्तार

रीवा. स्थानीय पुलिस ने आठ महीने की मशक्कत के बाद शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस पर हत्या जैसे जघन्य अपराध पंजीकृत हैं।

बता दें कि तकरीबन 08 महीना पहले विवेक चंद्र पाठक की हत्या हुई थी। इस हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन पुरास थाना रायपुर कर्चुलियान निवासी शातिर दिमाग मंटू उर्फ कृष्णानंद द्विवेदी पुत्र ऋषिराज दिवेदी (36 वर्ष) पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने इस पर 10 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।
रीवा पुलिस इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश देती रही। लेकिन हर बार वह बच कर निकल जाता था। लेकिन इस बार पुलिस ने ऐसी घेरेबंदी की कि वह बच कर भाग नहीं सका। 
“आरोपी मंटू उर्फ कृष्णानंद द्विवेदी पुत्र ऋषिराज दिवेदी 36 वर्ष निवासी पुरास थाना रायपुर कर्चुलियान पर हत्या किए जाने का आरोप है।”-आदित्य प्रताप सिंह,थाना प्रभारी

ट्रेंडिंग वीडियो