scriptजरा बच कर रहें, अभी और सताएगी गर्मी और उमस, जानिए क्यों | weather heat in rewa | Patrika News

जरा बच कर रहें, अभी और सताएगी गर्मी और उमस, जानिए क्यों

locationरीवाPublished: Jun 04, 2019 06:57:08 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

प्रत्येक दिन मौसम में परिवर्तन दिखेगा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
 

weather heat in rewa

weather heat in rewa

रीवा. आने वाले दिनों में तापमान में काफी उतार चढ़ाव होगा। तापमान अचानक कम होगा और फिर बढ़ेगा। प्रत्येक दिन मौसम में परिवर्तन दिखेगा। जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर एवं मौसम केन्द्र से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रीवा जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान ४४ डिग्री दर्ज किया गया। पिछले तीन दिन के दौरान तापमान में काफी परिवर्तन आया है। 46.8 डिग्री से घटकर अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र रीवा के मौसम वैज्ञानिक वीरेन्द्र कुमार के मुताबिक तापमान अभी बढ़ेगा। बताया कि पांच और छह जून को उमस भरी गर्मी पड़ेगी। अधिकतम तापमान करीब 46 डिग्री के करीब फिर पहुंचने की संभावना है। 7 जून से फिर अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना है। रीवा तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में आगामी दिनों में हल्के बादल छाने की संभावना है। हवा 15 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी। अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
तापमान गिरा लेकिन गर्मी से राहत नहीं
नौतपा के बाद तापमान में कमी आई है लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दो दिन तक मौसम में काफी उतार-चढ़ाव की संभावना है। चार अप्रेल को 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पांच जून को अधिकतम तापमान बढऩे की संभावना जताई जा रही है। तापमान ४६ डिग्री तक जा सकता है। 6 जून को भी काफी गर्मी पड़ऩे की संभावना है। 46 डिग्री तापमान बना रहेगा। इसके बाद तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
बादल की वजह से बढ़ेगी आद्रता
मौसम विभाग के मुताबिक चार एवं पांच जून को मौसम साफ रहने की संभावना है। छह जून से आसमान में बादल छाए रहेगें हालांकि बारिश नहीं होगी। आठ जून तक आसमान में हल्के बादल रहेंगे। बादल छाने की वजह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होंगे और आद्रता बढ़ेगी। मंगलवार को अधिकतम आद्रता 30 दर्ज की गई व न्यूनतम 11 दर्ज की गई। इस प्रकार 5 जून से आद्रता बढ़ेगी। अधिकतम आद्रता 36 से 44 तक पहुंच जाएगी। हवा की गति 15 से 18 के बीच रहने की उम्मीद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो