scriptदिन ने खिली सुहानी धूप, रात में कड़ाके की ठंड में ठिठुरे | Weather in January 2020 rewa | Patrika News

दिन ने खिली सुहानी धूप, रात में कड़ाके की ठंड में ठिठुरे

locationरीवाPublished: Jan 07, 2020 12:48:19 pm

Submitted by:

Vedmani Dwivedi

आसमान पूरी तरह से हुआ साफ, दिन भरी खिली रही धूप, दिन का तापमान तीन डिग्री बढ़ा, रात का तीन डिग्री लुढ़का

Weather in January 2020 rewa

Weather in January 2020 rewa

रीवा. मौमस में सोमवार को फिर एक बार बदलाव हुआ है। दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई वहीं रात का तापमान करीब इतने ही डिग्री लुढ़क गया। इस प्रकार दिन में सुहानी धूप राहत दे रही है तो रात में कड़ाके की ठंड गला रही है। अब आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहेगा। दिन बड़ा होने की वजह से भी लोगों को ठंड से हल्की राहत मिल रही है। सोमवार सुबह से ही अच्छी धूप खिल गई। जिससे लोग खुश रहे। बाहर निकले। काम निपटाया। शाम पांच बजे के बाद शीतलहर एवं ठंड शुरू हुई। इसके बाद फिर लोग घरों के अंदर दुबक गए।

पूरी तरह से साफ हो गया है आसमान
आसमान अब पूरी तरह से साफ हो गया है। बादल एवं कोहरा का प्रकोप नहीं रह गया है। हालांकि रात में हल्का कोहरे का प्रकोप है लेकिन दिन में कोई असर नहीं हैं। इससे पहले रविवार को हल्की धूप खिली थी। जो सोमवार को पूरी तरह से छट गए। काफी दिनों बाद धूप देखकर लोग खुश हुए। घरों में महिलाएं एवं बच्चे छत पर धूप लेने निकले। वहीं शहर के पार्क भी गुलजार रहे।

न्यूनतम तापमान अचानक लुढ़का
30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद से लगातार न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को अचानक फिर न्यूनतम तापमान लुढ़कर 9.8 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को यह लुढ़कर 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जो रविवार को बढ़कर 21.2 पहुंच गया। सोमवार को यह बढ़कर 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।

इस तरह तापमान में हो रहा परिवर्तन

1 जनवरी – 17.8, 10.8
2 जनवरी – 20.2, 10.2
3 जनवरी- 20.8, 12.4
4 जनवरी – 20.6, 12.5
5 जनवरी – 21.2, 9.8
6 जनवरी – 24.5, 7.7

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो