scriptबादल और सूरज में चला लुका छिपी का खेल, 12 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, हल्की राहत लेकिन ठंड बरकरार | Weather Report rewa Cold day | Patrika News

बादल और सूरज में चला लुका छिपी का खेल, 12 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, हल्की राहत लेकिन ठंड बरकरार

locationरीवाPublished: Jan 05, 2020 03:02:42 pm

Submitted by:

Vedmani Dwivedi

न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया

Weather Report rewa Cold day

Weather Report rewa Cold day

रीवा. मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। बादल छट रहे हैं। हल्की – हल्की धूप खिलने लगी है। जिससे लोगों को कम से कम दिन में ठंड से हल्की राहत मिली है। शनिवार को सुबह तो बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में अच्छी धूप खिली। जिसके बाद लोग घरों के बाहर निकले और धूप का आनंद लिया। हालांकि कुछ ही समय बाद फिर सूर्य देव बादलों की ओट में छिप गए।

इसके बावजूद मौसम खुला रहा। शीतलहर से भी हल्की राहत मिली है। पिछले करीब 10 दिन से कड़ाके की ठंडी झेल रहे लोगों को हल्की राहत मिली। अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में धीरे – धीरे बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। रीवा का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

दिन में मिलेगी राहत
आने वाले दिनों में दिन में अच्छी धूप खिलने की संभावना है। ऐसे में ठंड से हल्की राहत मिल सकती है लेकिन रात में ठंड उसी तरह बरकरार रहेगी। तडक़े कोहरा छाया रहेगा। कोहरा का भी प्रकोप कम होने की संभावना है। शनिवार को पिछले दिनों की अपेक्षा कोहरे का प्रकोप कम रहा। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े,अलाव एवं हीटर की मदद ले रहे हैं।

इस तरह तापमान में हो रहा परिवर्तन
30 दिसंबर -16.5, 5.0
31 दिसंबर – 17.8, 6.6
1 जनवरी – 17.8, 10.8
2 जनवरी – 20.2, 10.2
3 जनवरी- 20.8, 12.4
4 जनवरी – 20.6, 12.5

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो