script

हाड़ कंपाती ठंड की चपेट में जिला, सीजन की सबसे ठंड रही शनिवार की रात

locationरीवाPublished: Jan 12, 2020 03:36:05 pm

Submitted by:

Vedmani Dwivedi

न्यूनतम पारा पहुंचा 3.5 डिग्री, अधिकतम में भी गिरावट

weather report today Outbreak of icy cold

weather report today Outbreak of icy cold

रीवा. शुक्रवार – शनिवार की रात सीजन की सबसे ठंड रात रही। न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री के आस – पास पहुंंच गया है। जो कि समान्य से 4.7 डिग्री कम है। इसी प्रकार अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहा, धूप खिली रही। जिसकी वजह से लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। धूप सेकते हुए दिन गुजारा।

जैसे ही शाम हुई कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। लोग अपने घरों में दुबक गए। जैसा की अनुमान लगाया जा रहा था कि बादल छटने के बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड भी बढ़ेगी ठीक उसी तरह से हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। जिसकी मार लोगों को झेलनी पड़ेगी।

सुबह शाम छाया रहा कोहरा
दिन में मौसम साफ रहा। धूप खिली रही लेकिन सुबह एवं शाम मध्यम कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से सुबह लोग देर से बाहर निकले। करीब आठ बजे हल्की धूप खिली। जैसे – जैसे दिन चढ़ता गया कोहरा साफ होता गया। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर लोग धूप में बैठे रहे। इसी प्रकार घरों में भी महिलाएं बच्चों के साथ छत पर धूप सेकने निकलीं। ठंड की वजह से दिल के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें विशेष ख्याल रखना पड़ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो