script

तीन महीने से बंद ह्वाइट टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए खुलेगा

locationरीवाPublished: Jun 27, 2020 04:32:56 pm

Submitted by:

Mrigendra Singh

– मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा

rewa

white tiger safari and zoo mukundpur open time


रीवा। महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर एवं ह्वाइट टाइगर सफारी लॉकडाउन के पहले से बंद चल रहा है। अब शासन के दिशा निर्देशों के बाद इसे आम पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। 28 जून से इसमें पर्यटकों को प्रवेश देने की प्रक्रिया एक बार फिर प्रारंभ हो जाएगी।
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए चिडिय़ाघर परिसर में प्रवेश करने वालों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही परिसर के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग करीब छह से आठ फिट की दूरी पर बनाना भी अनिवार्य होगा। चिडिय़ाघर प्रबंधन ने प्रवेश से पहले पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने की भी तैयारी की है।
साथ ही परिसर के भीतर जगह-जगह सेनेटाइजर और हाथ धोने के लिए साबुन का भी इंतजाम किया जाएगा। बताया गया है कि बीते 20 मार्च से यह चिडिय़ाघर में आम पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। इसके बाद अब खोलने के लिए कई बार शासन स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है और तैयारियों को लेकर लगातार समीक्षा करने के बाद ही अनुमति दी गई है।
कुछ दिन पहले ही सभी टाइगर रिजर्व भी आम पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। भोपाल के वन विहार और मुकुंदपुर के चिडिय़ाघर को लेकर शासन स्तर पर अलग से रणनीति तय की जा रही थी। शासन की अनुमति मिलने के बाद अब चिडिय़ाघर प्रबंधन ने भी 28 जून से खोले जाने की घोषणा की है। चिडिय़ाघर के संचालक संजय रायखेड़े ने बताया कि खुलने का समय सुबह 9 बजे से सायं पांच बजे तक रहेगा।

– हर बुधवार रहेगा साप्ताहिक अवकाश
चिडिय़ाघर में सेंट्रल जू अथारिटी आफ इंडिया के निर्देशों के तहत पूर्व से लिए जा रहे बुधवार को साप्ताहिक अवकाश को आगे भी यथावत रखा गया है। बताया गया है कि संचालन की पूरी व्यवस्था पहले की तरह ही है। इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से सुरक्षा के इंतजाम अलग से किए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो