scriptइस महिला ने अपने नाम को सही साबित करते हुए पति को बचाने में दे दी अपनी जान | Wife dies in saving husband life | Patrika News

इस महिला ने अपने नाम को सही साबित करते हुए पति को बचाने में दे दी अपनी जान

locationरीवाPublished: Oct 21, 2021 04:43:07 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-पत्नी सावित्री ने पति हरिश्चंद्र पर हमला करने वालों से जम कर लोहा लिया

Crime

crime

रीवा. कहते हैं सावित्री ने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। ऐसा सतित्व के कारण संभव हो पाया था। लेकिन वो सतित्व आज भी जीवित है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है जिले के जनेह थाना क्षेत्र की घटना जिसमें पत्नी ने पति को हमलावो से बचाते हुए अपनी जान दे दी।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमुनिया गांव निवासी सावित्री बाई पर गांव के ही आरोपी बड़ेलाल कोल ने धारदार हथियार से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी बड़ेलाल कोल दोस्तों संग शराब पार्टी कर घर लौट रहा था। इसी बीच हरीशचंद्र कोल के घर के नजदीक पहुंचा तो सामने हरिश्चंद्र को देखते ही गाली-गलौज करने लगा। हरीशचंद्र ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश तो वो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। दोनों के बीच हाथापाई चल ही रही थी कि घर के बाहर आवाज सुन कर सावित्री बाहर आई, वह पति हरिशचंद्र को बचाने में जुट गई, तभी आरोपी बड़ेलाल ने महिला पर सब्बल से तबाड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई, आसपास के लोग उसे लेकर अस्पताल की ओर चले पर उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि महिला की मौत की खबर लगते ही बाद हमलावर ने गांव से भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से उसे घेर कर पकड़ लिया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया ये भी जा रहा है कि इस दौरान आरोपी ने अपने घर में आग लगा दी। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो