महिला ने ननिकर्मी की पकड़ी कालर, वाहन से उतार ली जब्त सामग्री, बैरंग लौटा दल
अतिक्रमण हटाने के दौरान रतहरा में जमकर हंगामा, सड़क पर से तंबू और मवेशियों को हटाने गया था नगर निगम अमला।

रीवा. शहर के रतहरा में सड़क के किनारे का अतिक्रमण हटाने पहुंचे ननि अमले से जमकर विवाद हुआ। यहां महिलाओं ने नगर निगम कर्मचारी की कालर पकड़ कर झूमा-झटकी की। इसके बाद दबंगई पूर्वक वाहन से जब्त सामग्री उतार ली है। महिलाओं का उग्र रुप देखकर नगर निगम के कर्मचारी बैकफुट पर आ गए और पूरा अमला बैरंग लौट आया।
नगर निगम को रतहरा में सड़क के किनारे गाय व भैंस लाकर बेचने वालों द्वारा तंबू बनाकर सड़क अवरूद्ध करने और सड़क पर ही गाय व भंैस बांधने की शिकायत मिली थी। इस पर र्कारवाई करने नगर निगम का अमला पहुंचा तो मवेशी व्यापारियों ने महिलाओं का आगे कर दिया। सड़क में रखी सामग्री जैसे ही निगमकर्मी जब्त कर शुरु किया तो महिलाओं ने विरोध शुरु कर दिया। विरोध के दौरान एक महिला ने उडऩदस्ता दल के प्रमुख अच्छेलाल पटेल की कालर पकड़ ली। इसके बाद दूसरी महिला वाहन में चढ़कर जब्त सामग्री नीचे उतारने लगी।
इस पर नगर निगम के कर्मचारियों ने विरोध किया तो महिलाएं झूमा-झटकी करने लगी। महिलाओं के उग्र तेवर देखकर नगर निगम कर्मचारियों के हाथ-पंाव फूलने लगे। अमले में कोई महिला नहीं होने के कारण नगर निगम अमला असहाय देखता रहा और इसके बाद बिना कार्रवाई किए उनको वापस लौटना पड़ा है। इस घटना को लेकर अभी नगर निगम कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। जबकि नगर निगम के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
पहले किराया दिया अब हटने को तैयार नहीं
बताया जा रहा है कि पहले इस स्थान का किराया देकर व्यापारी यूपी व बिहार से दुधारू भैंस व गाय लाकर व्यापार कर रहे थे। लेकिन कुछ दिनों बाद अब वह सड़क के किनारे इस रिक्त स्थान पर कब्जा जमा लिया है। इसे लेकर स्थानीय लोग विरोध करते है। इस संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने के लिए निगम का अमला पहुंचा था।
------------------------
रतहरा में निगम का दल सड़क के किनारे रह रहे लोगों और उनके मवेशियों को हटाने गया था। जहां पर कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने कर्मचारियों से झूमा-झटकी की है। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई है।
राजेश चतुर्वेदी, उडऩदस्ता प्रभारी नगर निगम
अब पाइए अपने शहर ( Rewa News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज