scriptपति द्वारा लात मारने पर हुई थी महिला की मौत, पुलिया के नीचे शव को जलाया | Woman killed after being kicked by husband, burnt body under culvert | Patrika News

पति द्वारा लात मारने पर हुई थी महिला की मौत, पुलिया के नीचे शव को जलाया

locationरीवाPublished: May 01, 2021 08:11:37 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

जनेह पुलिस ने मर्ग जांच के बाद दर्ज किया मामला, आरोपी फरार

patrika

Woman killed after being kicked by husband, burnt body under culvert

रीवा। पति द्वारा लात मारने पर महिला की मौत हुई थी और बाद में उसने पुलिया के शव को रखकर आग लगा दी थी। मर्ग जांच में तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
26 फरवरी को जली अवस्थाा में मिला था शव
जनेह थाने ककरैला गांव में 26 फरवरी की सुबह पुलिया के नीचे एक महिला का जलता हुआ शव मिला था जिसकी पहचान शिवकली हरिजन पति रामलाल 80 वर्ष निवासी ककरैला थाना जनेह के रूप में हुई थी। प्रांरभिक जांच में महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही थी जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उक्त महिला को मृत हालत में जलाया गया था। पुलिस ने घटना को लेकर पति पर संदेह हुआ जो लगातार गलत जानकारियां देकर गुमराह कर रहा था। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो घटना की सत्यता सामने आ गई।
देर से आने का पत्नी ने पूंछा था कारण
पति ने उसको लात मारी थी जिससे महिला की मौत हो गई थी। घटना दिनांक को आरोपी रात में घर देर से आया था जिस पर पत्नी गुस्सा होने लगी। इस बात पर वह नाराज होकर घर से मरने की बात बोलकर निकल गया। इस बात पर पत्नी भी उसे रोकने के लिए पीछे-पीछे चली गई। घर से कुछ दूर उसने पत्नी को एक लात सीने में मारी जो काफी तेज थी। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला की मौत पर वह डर गया और महिला की लाश को घटनास्थल से कुछ दूर पुलिया के नीचे लेेकर आया और बांस के पत्ते रखकर उसे जला दिया। बाद में घर जाकर वापस सो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304, 201 के तहत मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पुलिया के नीचे जली अवस्था में शव बरामद हुआ था। मर्ग कायम कर घटना की जांच की गई तो पति के द्वारा उसको लात मारने और मरने पर उसके शव को जलाने के तथ्य सामने आने पर प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आऐंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।
प्रदीप सिंह, थाना प्रभारी जनेह
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो