scriptसंदिग्ध परिस्थितियों में आग से जली महिला की मौत, ससुराल पक्ष लापता | Woman killed by fire | Patrika News

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जली महिला की मौत, ससुराल पक्ष लापता

locationरीवाPublished: Aug 03, 2019 01:18:49 am

Submitted by:

Shivshankar pandey

मनगवां थाने के भौआर गांव में हुई थी घटना, मायके पक्ष ने लगाया प्रताडऩा का आरोप

रीवा. संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जली महिला की अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से लापता हो गए। वहीं मायके पक्ष ने उसको प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना मनगवां थाने के भौआर गांव की है। गुडिय़ा पति मो. खुर्शीद (20) निवासी भौआर 20 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जल गई थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे महिला का आग से पूरा शरीर झुलस गया था। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आग को बुझाया। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग लापता हो गए। पुलिस ने उनका काफी इंतजार किया लेकिन जब उनका पता नहीं चला तो महिला के पिता का बयान लेकर पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही पूरी कराई। महिला की शादी सालभर पूर्व हुई थी उसका मायका मड़वा थाना गोविन्दगढ़ में था। महिला के पिता मो. शरीफ निवासी मड़वा ने ससुराल वालों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे जिसकी जानकारी उसने मायके वालों को दी थी। घटना दिनांक को करीब 12 बजे उसने फोन करके ससुराल वालों द्वारा मारपीट की जानकारी दी थी। उसके आधे घंटे के बाद ही महिला के जलने की सूचना आई। उन्होंने संदेह जताया है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसे जला दिया है।

मायके पक्ष के लोग ले गए शव
इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों का कोई पता नहीं चला। सभी लोग से अस्पताल चले गए थे। जिस पर मायके पक्ष के लोगों ने पंचनामा करवाया और महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए। ससुराल पक्ष के लोग शव ले जाने के लिए भी नहीं आए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो