scriptनदी में महिला का शव बरामद, दो दिन पूर्व हुई थी लापता | Woman's body found in river, missing two days ago | Patrika News

नदी में महिला का शव बरामद, दो दिन पूर्व हुई थी लापता

locationरीवाPublished: Aug 16, 2019 08:53:16 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, घटना की कर रही जांच

patrika

Woman’s body found in river, missing two days ago

रीवा। नदी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी थानों को सूचना भिजवाई जिसके आधार पर महिला की शिनाख्त हो गई। घटना सिविल लाइन थाने के बांसघाट स्थित बीहर नदी की है।
दुर्गंध आने पर लोगों को हुई जानकारी
शुक्रवार की सुबह नदी से आ रही भीषण दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों ने जब समीप जाकर देखा तो नदी में महिला का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नदी के किनारे झाडिय़ों में फंसे शव को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास थी और शव करीब दो से तीन दिन पुराना था।
लापता महिला का निकला शव
पुलिस ने महिला का हुलिया सभी थानों में भिजवाया जिसके बाद उसकी पहचान हो गई। शव ममता यादव पति राजू (३२) निवासी मद्देपुर चौकी नौवस्ता के रूप में हुई है। महिला की दिमागी हालत खराब थी और वह 14 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे घर से निकली थी और लापता हो गई। शाम तक महिला का पता नहीं चला तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। बाद में उसकी गुमशुदगी नौवस्ता चौकी में दर्ज कराई गई थी। महिला ने आत्महत्या की है या फिर वह दुर्घटनावश नदी में डूबी है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
घटना की जांच जारी
थाना प्रभारी सिविल लाइन शशिकांत चौरसिया ने बताया कि बीहर नदी में सुबह कुछ लोगों ने शव देखा था। वह मद्देपुर से लापता महिला का शव था। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आऐंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो