रीवा

स्टोव में हवा भर रही थी महिला, टंकी में हुआ ब्लास्ट, दौड़ कर आया पति लेकिन हो गई देर

रामनगर थाने के बड़ा इटमा में हुआ हादसा, पति भी झुलसा

रीवाMay 21, 2019 / 08:02 pm

Balmukund Dwivedi

Death

रीवा. रात खाना बनाते समय अचानक स्टोव फट गया। हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई। आग बुझाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। दोनों को देर रात अस्पताल लाया गया जहां महिला की मौत हो गई। सतना जिले के रामनगर थाना अन्तर्गत बड़ा इटमा गांव निवासी सुनीता साकेत पति छोटेलाल (36) सोमवार की रात घर में खाना बना रही थी। हवा भरते समय अचानक केरोसिन की टंकी फट गई जिससे भड़की आग ने महिला को चपेट में ले लिया। महिला का शरीर धूं-धूं कर जलने लगा। शोर-शराब सुनकर पति दौड़ा लेकिन आग बुझाने के प्रयास में उसके दोनों हाथ झुलस गये। परिजनों ने किसी तरह आग को बुझाया। महिला करीब अस्सी फीसदी तक झुलस गई थी जिसे परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां से उसको संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती महिला की मंगलवार की दोपहर मौत हो गई। वहीं पति का इलाज अस्पताल में अस्पताल में चल रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.