scriptबहू को कमरे में बंद कर ससुर ने लगा दी आग, जानिए फिर क्या हुआ | woman's murdered by father in law from fire | Patrika News

बहू को कमरे में बंद कर ससुर ने लगा दी आग, जानिए फिर क्या हुआ

locationरीवाPublished: Mar 31, 2018 06:11:06 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी, रायपुर कर्चुलियान थाने के खुझ गांव में हुई घटना, आरोपी पकड़ाया

woman's

woman’s murdered by father in law from fire

रीवा. ससुर ने बहू को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद गुरुवार की रात महिला ने दमतोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना रायपुर कर्चुलियान थाने के खुझ गांव में हुई। निशा साकेत पति विकास 20 वर्ष को उसके ससुर ने जिंदा जला दिया।
बहू से मांग रहा था रुपए
25 मार्च को महिला बैंक पैसा निकालने गई थी। बैंक से एक हजार रुपए निकाले और शाम को वापस घर आई थी। इस दौरान नशे की हालत में ससुर घर के बाहर बैठा हुआ था बहू के आते ही उससे पैसों की मांग करने लगा। इस दौरान महिला ने ननद के लिए कपड़े खरीद देने की जानकारी देते हुए पैसा देने से मना कर दिया। इस बात पर ससुर उससे गाली-गलौज करने लगा।
कैरोसिन डाल कर लगा दी आग
पीडि़त रात करीब साढ़े आठ बजे अपने कमरे में थी उसी दौरान ससुर हाथ में गैलन लेकर कमरे में पहुंच गया और उसके ऊपर केरोसिन डाल दिया। ससुर के नापाक इरादों को भांपकर महिला ने शोर मचाया लेकिन जब तक परिवार के लोग वहां पहुंचते उससे पहले ही ससुर ने माचिस जलाकर आग लगा दी। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इस दौरान परिवार के अन्य लोग पहुंचे। बाद में ससुर ने रजाई डालकर महिला की आग बुझा दी। महिला का पूरा शरीर आग से झुलस गया था। जेठ ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी जिस पर एम्बुलेंस तत्काल उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आई। महिला के अस्पताल में बयान कराए गए जिसके आधार पर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला पुलिस ने दर्ज किया। गुरुवार की रात महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
पति हरियाणा में करता था मजदूरी
उक्त महिला की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी और पति हरियाणा में मजदूरी करता था। महिला घर में ससुर सहित परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती थी। शादी के बाद से अक्सर ससुर उसके साथ मारपीट करता था जिसकी जानकारी महिला ने अपने मायके वालों को भी दी थी। पति के साथ महिला का भाई भी काम करता था।
आरोपी को भेजा जेल
उमेश मार्को, थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान ने इस संबंध में बताया कि महिला को उसके ससुर ने केरोसिन डालकर जलाया था। मृत्यु पूर्व कथन में महिला ने इसकी जानकारी दी थी जिस पर ससुर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार की रात में महिला की मौत हो गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो