scriptदो साल पहले हजारों अरमान समेटे ससुराल आई थी कविता, लेकिन गवां बैठी जान | Woman suicides | Patrika News

दो साल पहले हजारों अरमान समेटे ससुराल आई थी कविता, लेकिन गवां बैठी जान

locationरीवाPublished: May 22, 2019 01:48:42 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

जनेह पुलिस कर रही घटना की जांच

Death

Death

रीवा.सोमवार की रात नवब्याहता ने कमरे के अंदर फंदा डालकर जान दे दी। उसकी मौत पर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए हत्या का संदेह जताया है। घटना जनेह थाने के सोहर्वा गांव की है। संध्या उर्फ कवित कोल (20) पति सतीश कुमार सोमवार की रात घर में खाना बना रही थी। रात करीब नौ बजे पति गांव में चला गया था और ससुर बाहर सो रहा था। अंदर सिर्फ सास मौजूद थी। उसी दौरान महिल कमरे के अंदर गई और फंदा डालकर झूल गई। काफी देर तक जब वह नहीं आई तो परिजन उससे खोजते हुए कमरे के अंदर गए जहां उसका शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल को सुरक्षित करवा दिया। मंगलवार की सुबह सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। महिला की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका पथरौड़ा थाना जवा में था। घटना के बाद पहुंचेे मायके पक्ष ने प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो