scriptपहाड़ पर सुरंग बनाते करंट लगने से श्रमिक की मौत | Worker dies due to electrocution while making tunnel on Badwar mountain | Patrika News

पहाड़ पर सुरंग बनाते करंट लगने से श्रमिक की मौत

locationरीवाPublished: Jul 10, 2021 07:26:41 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-परिजनों ने की 50 लाख रुपये मुआवजा और मृतक आश्रित को नौकरी की मांग

पहाड़ पर सुरंग बनाते श्रमिक की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

पहाड़ पर सुरंग बनाते श्रमिक की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

रीवा. बदवार के पहाड़ पर टनल निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। मृत श्रमिक की शिनाख्त बदवार निवासी विपिन पटेल के रूप में हुई है। अब घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के गुढ स्थित बदवार पहाड़ पर सुरंग बनाने का काम सड़क निर्माण कंपनी दिलीप बिल्डकाम कर रही है। शनिवार की सुबह विपिन पटेल सुरंग बनाने के काम में लगा हुआ था। इसी बीच उसे करंट लग गया। इसकी जानकारी होते ही कंपनी के लोग उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक परिवार के लोग सूचना मिलते ही अस्पताल पहुच गए। वे कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। साथ ही उन्होंने घटना की सूचना न देने का आरोप भी लगाया। परिजनों की मांग है कि मृतक परिवार को 50 लाख रूपये और उसके वृद्ध माता-पिता को 10-10 हजार रूपये मासिक पेंशन दिए जाएं। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाय।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो