script‘ पुरातात्विक धरोहरों में समृद्ध है अपना संभाग ’ | world heritage day 2018 celebrate in apsu | Patrika News

‘ पुरातात्विक धरोहरों में समृद्ध है अपना संभाग ’

locationरीवाPublished: Nov 25, 2018 12:56:54 pm

Submitted by:

Vedmani Dwivedi

एपीएसयू में संगोष्ठी का आयोजन

world heritage day 2018 celebrate in apsu

world heritage day 2018 celebrate in apsu

रीवा. पुरातात्विक महत्व के स्थलों के मामले में रीवा संभाग काफी समृद्ध है, लेकिन इन धरोहरों को देश एवं प्रदेश स्तर पर व्यापक रूप नहीं दिया गया। जिसके वजह से ये ऐतिहासिक धरोहरे उपेक्षा झेल रही हैं, लोग इनकी ओर आकर्षित नहीं हुए।

यह बात अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में विश्व विरासत धरोहर सप्ताह के अवसर पर शनिवार को आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में विभागाध्यक्ष प्रो. महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने कही।

इस अवसर पर उन्होंने छात्र – छात्राओं को प्रदेश के विश्व धरोहर भीम बैठका, सॉची एवं खजुराहों के महत्व के बारे में भी बताया। कहा कि, कई पुरातात्विक स्थल रीवा संभाग में विद्यमान हैं। हमें उनकी जानकारी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की आवश्यकता है।

इस संगोष्ठी में सुजीत कुमार, गीतान्जली, प्रियंका, नीरज, शिवांगी एवं अन्य विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने विवि के संग्रहालय का अवलोकन किया।

जिसमें प्रागैतिहासिक काल से लेकर ऐतिहासिक काल तक की अति महत्वपूर्ण जानकारियां पुरातात्विक एवं साहित्यिक स्त्रोतों के रूप में हैं। इस अवसर पर अतिथि विद्वान एवं विभाग के कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो